जमशेदपुर : बुधवार को लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर पहली बार चाकुलिया की धरती पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद व विद्युत वरण महतो जिंदाबाद के नारे भी लगाए। जिससे पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। साथ ही कार्यकताओं ने आतिशबाजी के साथ साथ मिठाई बांटकर सांसद का गर्मजोशी से स्वागत भी किया। जिसके बाद सांसद ने बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा, पूर्व जिला परिषद जगन्नाथ महतो, विनीत रुंगटा, भृती सुंदर महतो, चंदन महतो, उत्तम महतो, छुटू महतो, दीपेश पोलाई, अंशु महतो, मीराज, मनोज अग्रवाल, कौशल रुंगटा, प्रकाश महतो, मोहन सोरेन, काजल महतो, प्रियांशु राय, अनिल महतो, विजय महतो, शंभू बारिक, जयंत महतो, राज किशोर पोलाई, प्रसेनजित महतो समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
चाकुलिया में सांसद विधुत वरण महतो का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
