भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत हुआ वृक्षारोपण

जमशेदपुर : केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान में मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, मंडल महामंत्री अजय झा, भोला शर्मा, मानिक सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेश सोनकर, बर्मा प्रसाद, कार्तिक गोप, अंजी राव, डीएन सिंह, निर्दोष वर्मा, विक्की यादव, किशोर ओझा, तापस सरकार, बिनोद रजक, राघव प्रसाद, सपन मंडल, अनूप वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Related posts