अमित साहु बने फिर से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री

 

सिमरिया संवाददाता: प्रखंड के सबानो गांव निवासी अमित साहु को भाजपा युवा मोर्चा के पुनः प्रदेश मंत्री बनाया गया। यह मनोनित भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने शनिवार को सूची जारी कर किया। प्रदेश मंत्री बनने पर अमित कुमार साहु ने कहा की मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने संगठन की बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी, पूर्वक, तन मन और धन लगाकर संगठन का काम करूंगा। श्री साहु ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी , प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह प्रदेश महामंत्री आदित्य साहु जी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज एवं समस्त प्रदेश नेतृत्व को आभार बयक्त किया। अमित के दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालो में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विधायक किशुन कुमार दास, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, चतरा जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला प्रभारी विनय जयसवाल, प्रदीप सिंह, युगल किशोर खंडेलवाल, मिर्तुंजय सिंह, नवीन शाह, धर्मेंद्र साहु, भूपेंद्र मिश्रा, अक्षयवट पांडे, सुभम सिंह, राजेश पासवान, निशा कुमारी, दयानिधि सिंह, दामोदर गोप, मुकेश साहु, अक्षयवट सिंह, रविन्द्र सिंह, सुभम सोनी, नरेश शाह, कृष्ण पांडे, लीलाधर महतो, उपेंद्र सिंह, संजय पासवान, सुनील कुमार साहु, गुड्डू वर्मा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
फोटो अमित

Related posts