भाजपा पलामू प्रमंडलीय प्रभारी बनी कल्याणी पांडे

 

मेदिनीनगर: बीजेपी महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने लातेहार जिले की श्रीमती कल्याणी पांडे को पलामू प्रमंडलीय प्रभारी एवं पाकी निवासी श्रीमती मंजूलता दुबे को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा पलामू जिलाध्यक्ष रीना किशोर ने प्रदेश अध्यक्ष को आभार व्यक्त किया है और दोनो नवनियुक्त नेत्रीयो को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीमती पांडे कुशल संगठनकर्ता है उनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पलामू जिला में महिला मोर्चा सशक्त रूप से अपनी जवाबदेही जिम्मेवारी सक्षमता से पूरी करेगी। बधाई देने वालों में रूपा सिंह लवली गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष सीटू गुप्ता अनीता देवी मधुलता सिंह मंजू गुप्ता रेनू देवी चंदा देवी सुजाता सिंह मनोरमा देवी किरण अग्रवाल संगीता देवी बबिता देवी कविता देवी सहित दर्जनों महिला मोर्चा टीम सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment