भाजपा कार्य समिति की बैठक संपन्न

 

मेदिनीनगर: भाजपा ग्रामीण मंडल मेदिनीनगर कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पलामू में सम्पन्न हुआ बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अनिल कुमार सिन्हा किया।

विषय प्रवेश कराते हुए मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि पार्टी के निर्देशों अक्षरस: पालन करने का काम हम सभी कार्यकत्ता करेंगे। कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत होकर समाज व देश की उन्नति के लिए दिन रात लगे रहते हैं।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डाल्टनगंज विधानसभा प्रभारी रघुराज पांडे ने कहा की हमारा ध्यान बूथ पर केंद्रित रहना चाहिए और जहां हम कमजोर हैं वहां हम सभी को मिलकर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।कार्यक्रम हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस चुकी है।जिला उपाध्यक्ष एवं ग्रामीण के मंडल प्रभारी अभिमन्यु तिवारी ने कहा कि आप सभी मंडल और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं।इस लिए मजबूती से जो जिम्मेदारी पार्टी दे उसे निभाना है।भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक ने कहा कि आगामी चुनाव में ग्रामीण मण्डल के प्रत्येक बूथ जीत कर भाजपा का परचम लहराना है राज्य में भाजपा की मजबूत सरकार बनाना है।किसान मोर्चा के कार्यक्रम समन्वयक जितेंद्र तिवारी ने कहा की हम सभी कार्यकर्ता इस बार निष्ठा से लग कर झारखण्ड की अस्मिता को बचाने का कार्य करेंगे।इस बैठक में मुख्य रूप से प्रेमजीत कुमार सिंह ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुनील पांडेय ,छोटू सिंह, नित्यानंद तिवारी सुनील तिवारी ,वार्ड पार्षद रोशन गुप्ता,मनदीप, संगीता कुमारी ,सुमन सिंह, आशीष कुमार सिंह प्रधान कुमार सुभक तिवारी प्रभात तिवारी रंजीत चंद्रवंशी दीपक तूफान सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment