भाजपा मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन ने किया नूर कॉलोनी का दौरा कर समस्याओं को जाना

 

– बिजली के झूलते तार और अधूरी पाइपलाइन बनीं कॉलोनी के लिए परेशानी का कारण

 

जमशेदपुर : आजादनगर मंडल की भाजपा अध्यक्ष फातिमा शाहीन ने अपनी टीम और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि निसार अहमद के साथ ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित नूर कॉलोनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को भी जाना। साथ ही उन्होंने बताया कि कॉलोनी में नाली जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जिससे बरसात के मौसम में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके अलावा पाइपलाइन की स्वीकृति मिलने के एक वर्ष बाद भी कॉलोनी में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। जबकि मेन रोड तक पाइपलाइन पहले से ही मौजूद है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि बिजली के खंभों से 440 वोल्ट के तार झूल रहे हैं और जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नगर निगम और संबंधित विभागों से जल्द कार्रवाई की मांग भी की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। जबकि निसार अहमद ने कहा कि हम जनसमस्याओं को लेकर हमेशा सजग रहे। विधायक सरयू राय के आदेश पर हम इलाके की समस्या को सूचीबद्ध कर रहे है और नूर कॉलोनी के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए विधायक से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण का प्रयास करेंगी।

Related posts

Leave a Comment