भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाडंगी को मिलेगा अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड

– फेडरेशन ऑफ इंडियन्स एसोशिएशन गणतंत्र दिवस पर शिकागो में करेगी सम्मानित

जमशेदपुर : पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाडंगी को आगामी 28 जनवरी को अमेरिका के शिकागो में अंतराष्ट्रीय यूथ आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसके तहत फेडरेशन ऑफ इंडियन्स एसोशिएशन की शिकागो ईकाई ने इसकी पुष्टि करते हुए उन्हें ईमेल भेजकर आमंत्रण भी दिया है। साथ ही गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उन्हें सम्मानित किया जाएगा।बताते चलें कि फेडरेशन ऑफ इंडियन्स एसोशिएशन एक अंतरराष्ट्रीय नॉन प्रॉफिट संगठन है। जिससे अमेरिका में रह रहे तीन लाख से अधिक भारतीय और एशियाई लोग जुड़े हुए हैं। इस संगठन का मूल उद्देश्य भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन देना है। साथ ही अमेरिका के विभिन्न राज्यों में इसकी शाखाएं भी कार्यरत हैं।

वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय और अमेरिका स्थित विभिन्न भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित कर यह काम करती है। एफआईए ने कुणाल षाडंगी को भेजे गए ईमेल आमंत्रण में बताया है कि उन्हें यह सम्मान झारखंडी युवाओं को अपने विशेष मुहिम के मार्फत शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाज कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय और अनुकरणीय योगदान के लिए दी जाएगी। जबकि कुणाल षाडंगी ने इस विशेष सम्मान के लिए चयनित होने पर इसे पूर्वी सिंहभूम समेत झारखंडी जनमानस को समर्पित किया है। उन्होंने एफआईए की शिकागो इकाई के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि कोविड -19 जैसी वैश्विक महामारी के समय से लोकोपयोगी कार्य करने की जो प्रेरणा मिली है। यह सम्मान जमशेदपुर शहर एवं पूरे जिले की जनता के साथ और आशीर्वाद को समर्पित है। ज्ञात हो कि इससे पहले भी कुणाल षाडंगी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं।

वहीं 2018 में अमेरिकी सरकार के सबसे प्रतिष्ठित विश्व प्रसिद्द लीडरशिप कार्यक्रम आईवीएलपी में भाग लेने वाले झारखंड के वे पहले राजनीतिज्ञ बने थे। जिसके बाद विधायक दीपिका पांडेय सिंह को भी यह सम्मान मिला है। इसी तरह सम्मान की कड़ी में कुणाल षाडंगी के नाम एक और उपलब्धि रही है कि उन्हें इससे पहले 2019 में अमेरिका के बहुप्रतिष्ठित विश्वविद्यालय हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में इंडिया कॉन्फ्रेंस में युवाओं को संबोधित करने के लिए भी आमंत्रण मिला था। इस संबंध में कुणाल ने बताया की 26 जनवरी को शहर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण करने के बाद वे शिकागो के लिए रवाना होंगे। साथ ही उन्होंने इस सम्मान के लिए जिले समेत पूरे राज्य के युवा साथियों का विशेष आभार भी जताया है।

Related posts