खलारी में रांची जिला भाजपा एससी मोर्चा ने की बैठक

Md Mumtaz

खलारी: बुकबुका पंचायत स्थित चानक नगर में शनिवार को रांची जिला भाजपा एससी मोर्चा की एक बैठक जिला अध्यक्ष मनोज राम की अध्यक्षा में हुई। बैठक का संचालन भाजपा एससी मोर्चा खलारी प्रखंड महामंत्री रतन लाल ने किया। बैठक में प्रभारी के रूप में झारखंड प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा के कार्य समिति सदस्य रविन्द्र पासवान मौजूद थे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार फिर एक बार को लेकर चर्चा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने गांव गांव एवं घर घर जा कर दुबारा मोदी जी को वोट देने का आग्रह करने और उनके द्वारा किए गए कार्यों को सभी को बताने का निर्णय लिया। बैठक के बाद दीवार लेखन का कार्य किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सरस्वती देवी, रामप्रवेश नायक, दिलीप पासवान, संजय नायक, अर्जुन बैठा, मजहर आलम, संजीत तुरी, रविन्द्र पासवान, जीवन राम, पप्पू राम, मुकेश राम, सुरेश राम, अशोक राम, कुलदीप लोहार, रोहन लाल, नवल नायक आदि उपस्थित थे।

Related posts