टंडवा: मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष ने भाजपा चुनाव समिति की मुलाकात

टंडवा: लोक सभा चुनाव में चतरा लोकसभा से भाजपा से टिकट लेने को लेकर मुखिया संघ के चतरा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह हाथ पांव मार रहे हैं। बताया गया कि दिल्ली नेताओं के इशारे पर सोमवार को भाजपा नेता अरविंद सिंह दिल्ली जाकर केन्द्रीय चुनाव समिति सदस्य से मुलाकात की। मुखिया अरविंद सिंह भले ही इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट कह रहे हैं पर टिकट में दौड़ अन्य नेताओं के बीच चर्चा का केंद्र बिन्दु बना हुआ है। बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य एवं केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य सुधा यादव से दिल्ली में आवास पर मुलाकात कर लौटने पर कहा कि भाजपा का सिपाही हूं जो भी दायित्व मिलेगा वह करेंगे।

Related posts