लाभार्थी संपर्क अभियान को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

डोर टू डोर कार्यकर्ता जाकर लाभार्थियों से करेंगे मुलाकात : खेमलाल महतो

संजय सागर

बड़कागांव : भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो की अध्यक्षता एवं महामंत्री दिनेश करमाली के संचालन में हरली विवाह मंडप में की गई। बैठक में सशक्त भारत, समृद्ध भारत, विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, विश्व गुरु भारत के लिए अबकी बार 400 पार के साथ एक बार फिर से मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के लक्ष्य रखा गया। इसी आलोक में प्रदेश के निर्देशानुसार लाभार्थी जनसंपर्क अभियान प्रत्येक पंचायत में सभी बूथों के लाभार्थी जिन्हें उज्ज्वला योजना, पीएम किसान समृद्धि योजना, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, पीएम आवास योजना, शुलभ शौचालय एवं अन्य तरह के केंद्र सरकार के योजनाओं का लाभ जिन लाभार्थियों को मिला उनसे मिलकर उनका फीडबैक लेकर पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेना है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्य में डोर टू डोर प्रत्येक घरों में जाकर पंचायत के कार्यकर्ता संपर्क अभियान में शामिल होंगे एवं लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे ।

मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत निराला, बेचन साव, महामंत्री दिनेश करमाली, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष त्रिवेणी महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष सेवंती कुमारी, मीडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर, कार्तिक उरांव, श्याम प्रसाद गुप्ता, बलदेव राम, दामोदर महतो, निरंजन कुमार, गणेश कुमार, छोटन सिंह, नागेश्वर महतो, राम कुमार राणा, उमाशंकर महतो, रामेश्वर महतो, नागेश्वर महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts