भ्रष्टाचार के विरुद्ध में बड़कागांव ब्लॉक में भाजपा का धरना

संजय सागर

बड़कागांव : भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड प्रदेश भाजपा निर्देश में बड़कागांव भाजपा पूर्वी मंडल एवं पश्चिम मंडल के संयुक्त तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया गया. इसकी अध्यक्षता पुर्वी उरीमारी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो एवं संचालन बड़कागांव पश्चिम मंडल महामंत्री इंद्र भूषण ने की. राम जानकी मंदिर गुरु शक्ति होते हुए भाजपाइयों द्वारा रैली निकाली गई. यह रैली बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया.
धरना में भाजपाइयों ने झारखंड में पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने, वर्तमान सरकार के सभी विभागों में अवैध वसूली, गलत तरीके से खनन कार्य, लुट खसोट, हत्या, बलात्कार, भूमाफियाओं एवं बिचौलियों का बोलबाला एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की. धारा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ माता ने कहा कि झारखंड में प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. यही कारण है कि अवैध बालू अवैध कोयले का उत्पादन एवं सरकारी कार्यालयों में कमीशन खोरी बढ़ गई है.
धरना प्रदर्शन के पश्चात भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौप गया.मौके पर पुर्व विधायक लोकनाथ महतो, कार्यक्रम प्रभारी सह विधानसभा सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, पुर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. बालेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, श्रीकांत निराला, रामपति राम, मनीष पांडेय, मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, महामंत्री इन्द्र भुषण, नरसिंह प्रसाद, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राणा, मोहन साव, अवधेश मिश्रा, देवंती देवी, मंत्री बिनोद महतो, कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, अरुण मालाकार, अवध किशोर यादव, सेवंती कुमारी, अनिता देवी, गोपाल प्रजापति, अनुज यादव, रामचंद्र महतो, अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर तुरी, शिवशंकर उर्फ शिबू, सुमित्रा देवी, स्वरूप नारायण, भगीरथ ठाकुर, बिनोद तुरी, मनोज प्रभाकर सत्यजीत विद्या अलंकार, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन पश्चिमी मंडल महामंत्री नरसिंह प्रसाद ने किया.

Related posts