भाजपा खलारी मंडल ने प्रखण्ड मुख्यालय का किया घेराव

Md Mumtaz

खलारी: भाजपा झारखंड प्रदेश के आह्वान पर रांची जिला ग्रामीण के दिशा निर्देश पर भाजपा खलारी मंडल के द्वारा सोमवार को प्रखण्ड मुख्यालय का एक दिवसीय घेराव मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृव में किया गया। एक दिवसीय घेराव में प्रभारी और मुख्य अतिथि के रूप में ंकांके विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ.जीतूचरण राम उपस्थित थे। इस दौरान अपने संबोधन में डॉ.जीतूचरण राम ने राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर किया। कहा कि राज्य में जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी, गठजोड़ वाली सरकार के नाकामियों, राज्यव्यापी फैले भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, रोजगार देने का छलावा, जल जंगल जमीन बचाने का झांसा देकर सत्ता में आई सरकार ने सबों को बेचने का काम किया है। कहा कि खनिज संपदाओं की लूट, नशाखोरी को बढ़ावा, बंगलादेशी और रोहंगियाओ को बसाने और वोट बैंक की राजनीति करने सहित अन्य विभिन्न काले कारनामों को राज्य सरकार अंजाम दे रही है। साथ ही राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन अंचलाधिकारी प्रणव अम्बश्ट को सौपा गया। एक दिवसीय घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह, भरत रजक, किरण देवी, मंडल महामंत्री अनिल गंझू, मंडल संयोजक रामसूरत यादव, राजू गुप्ता, दिनेश गुप्ता, आनंद कुमार सिंह, अजीत पांडेय, शत्रुंजय सिंह, रितेश केशरी, रामेश्वर महतो, रवींद्र मुंडा, दिलीप पासवान, सिन्नी सामड, चतर्गुन भुइयां, जितेंद्र भारतीय, संजीत तुरी, प्रदीप कुमार सिंह, जितेंद्र पांडेय, प्रदीप प्रमाणिक, नागदेव सिंह, संतोष रजक, रविभूषण सिंह, लालेश्वर यादव, ममता केशरी, सरिता सिंह, नीरा देवी, कविता देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी, रतन लाल, कुलदीप लोहारा, महफूज अंसारी, जफरुद्दीन अंसारी, लाल बाबू सिंह, रवींद्र पासवान, विनय झा (पुतुल जी), अशोक शुक्ला, विंध्यांचल राम, रामप्रीत यादव, प्रदीप लोहारा, सुबोध रजक, रामधारी गंझू सहित अनेकों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

Related posts