भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस

 

पाकुड़ संवाददाता।

पाकुड़: भारतीय जनता पार्टी के 44 वां स्थापना दिवस पाकुड़ नगर के मतदान केंद्र संख्या 425 426 427 के बागतीपाड़ा में मतदान केंद्र समिति के अध्यक्ष मनोरमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, विधानसभा विस्तारक जयप्रकाश यादव,सुशील साहा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिकेत गोस्वामी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम, राणा शुक्ला मौजूद थे।सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रातः काल अपने-अपने घरों पर भाजपा के ध्वज को फहराया। तदोपरान्त अपने बुथ पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ• श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,साथ ही मतदान केंद्र समिति के मनोरमा देवी,अमित घोष, मुरारी मंडल के द्वारा भाजपा के ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् का गायन किया तथा एक स्वर में भारत माता की जय,वंदे मातरम, डॉ•श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे।पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे का जयघोष किया।ध्वाजारोहण के उपरांत संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि डॉ•श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जिस भारतीय जनसंघ की स्थापना की वह 29 साल के बाद राजनीतिक संघर्षों के व लोकतंत्र में सबसे कठिन दौर आपातकाल के बाद बड़े राजनीतिक सुधार की उम्मीद के साथ जनता पार्टी में विघटित हो गया,किंतु सत्ता परिवर्तन के बाद भी राजनीतिक दिशा नहीं बदली,जन विश्वास का प्रतिभाव नहीं बढ़ाया जा सके,तब विचारों का पुंज फिर अपने बुनियाद की ओर लौटा और 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की नीव पड़ी। 44 साल बाद सालों में भाजपा बुनियाद से बुलंदी तक का सफर तय किया। भाजपा स्थापना दिवस की आप सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।कार्यक्रम में उपस्थित पाकुड़ विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव ने कहा कि बीते दिनों देश ने देखा है कि नागरिक का जीवन आसान बनाना ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता रही है।गरीबों की पक्के घर से लेकर शौचालय का निर्माण तक,आयुष्मान योजना से लेकर उज्ज्वला तक हर घर जल से लेकर गरीबों का बैंक खाता तक ऐसी कितने ही काम हुए हैं जिनकी चर्चा में कई घंटे निकाल सकते हैं।श्री यादव ने आगे कहा कि सबका साथ-सबका विकास- सबका विश्वास के मंत्र के साथ हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री सबका विकास विश्वास प्राप्त किया है तथा वे देश के विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।आज के कार्यक्रम में तरुण कुमार दास, सर्वेश्वर झा, हरिनारायण साह, मुरारी मंडल मोनी कुमार सिंह, अमित घोष, शुकु मंडल, राजेश तुरी, आलिम शेख, शंभू बागती, निमाई माल, मिथिलेश मंडल विपुल दास, तन्मय दास, योगेन रजवाड़, पंकज मिश्रा, संजय राय दीपक ठाकुर, कन्हैया रजक, अजय राय सहित बूथ समिति के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts