भाजपा गठबंधन की सरकार ही कर सकती है देश का विकास :लोकनाथ

संजय सागर

बड़कागांव: लोकसभा चुनाव को लेकर बड़कागांव के टैक्सी स्टैंड स्थित जुगरा निवास में भाजपा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बड़कागांव पश्चिम मंडल के अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी ने की.
बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि भाजपा गठबंधन की सरकार के नेतृत्व में देश का विकास होगी. भाजपा प्रदेश प्रभारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को विजय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें और घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुचावें. बैठक का धन्यवाद ज्ञापन ज्ञानेश्वर शर्मा ने की. मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, महामंत्री ज्ञान भूषण, नर्सिंग प्रसाद, अवध किशोर यादव, बालेश्वर महतो, अवधेश मिश्रा, मेवालाल नाग, रामेश्वर चौरसिया, रीता देवी, अनीता देवी, स्वरूप नारायण महतो, मोहन साव, नंदलाल महतो, राजू सोनी, राजेश श्रीवास्तव, शिवकुमार राय, प्रदीप कुमार दांगी, यमुना महतो, फूलचंद गिरी, भीखन महतो, प्रभु राणा, राजकुमार राणा, होरिल महतो, छात्रधारी राणा, राजकुमार ठाकुर, बैजनाथ कुमार साहू, शिव शंकर महतो, अनुज कुमार यादव, चंदन सिंह, अमित कुमार , नंदन सिंह, कृष्ण कुमार साव, राजीव कुमार रंजन, गोपाल प्रजापति आदि उपस्थित थे.

Related posts