मनीष जायसवाल बड़का गांव के विभिन्न गांव का चुनावी द्वारा किया

संजय सागर

बड़कागांव :हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल बड़कागांव के दर्जनों गांव मे चुनावी दौरा किया.अपने पक्ष में कमल फूल छाप पर मतदान की अपील किया. लंगातू, आराहारा, जुगरा, चेपकला, सिकरी, चमगढ़ा, केरीगढ़ा, चेपाखूर्द, डाड़ी कला, सिंदवारी, चिरका, पड़रिया, खैरातरी, कांडतरी, मिर्जापुर, सोनपुरा, महुदी, सांढ, शिवाड़ीह, महुंगाय सहित बड़कागांव मध्य पंचायत स्थित बड़कागांव चौक के कई जगहों पर जनसंवाद को संबोधित किया. इस दौरान हरेक गांवों में सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का भाजपा और आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर और कई जगह आरती उतारकर कर अभिनंदन किया.चेपाकला पंचायत के ग्राम जुगरा पहुंचें तो ग्रामीणों ने आरती उतारकर कर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत भव्य किया. यहां ग्रामीणों ने अंग- वस्त्र भेंटकर अपने गांव के सोनू का सम्मान किया.मौके पर से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर महतो, भाजपा जिला मंत्री मूलचंद साव, समाजसेवी सत्येंद्र नारायण सिंह, बड़कागांव पश्चिम मंडल अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गौतम वर्मा, बड़कागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, जिला मुखिया संघ अध्यक्ष कांडतरी पंचायत के मुखिया पारसनाथ प्रसाद, चेपाकला पंचायत मुखिया अनिकेत नायक, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बैजनाथ कुमार साव, पूर्व जिप सदस्य सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह, आदि उपस्थित थे.

Related posts