तीन राज्यों के लिए भाजपा पर्यवेक्षकों में राजनाथ सिंह, मनोहर लाल खट्टर व अर्जुन मुंडा के नाम

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए पर्यवेक्षकों के नामों की घोषणा कर दी। राजस्थान विधानसभा के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण, आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

पर्यवेक्षकों के नामों के एलान के साथ अब मुख्यमंत्री के नामों की भी घोषणा रविवार तक की जा सकती है। माना जा रहा है कि तीनों राज्यों में शनिवार-रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है।

Related posts