तेलियाडीह पंचायत में भाजपाइयो ने मनाया बलिदान दिवस

टंडवा :भारतीय जनता पार्टी टंडवा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक शिक्षाविद महान चिंतक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखंड भारत के पक्षधर थे उन्होंने संसद में अपने भाषण में धारा 370 को समाप्त करने की जोरदार वकालत की थी अगस्त 1952 में जम्मू कश्मीर की विशाल रैली में उन्होंने कहा था कि मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊंगा या फिर इस देश की पूर्ति के लिए अपना जीवन बलिदान कर दूंगा ।23 जून 1953 को रहस्यमय स्थिति में जेल में ही उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कश्मीर को लेकर एक नारा दिया था नहीं चलेगा एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान अंतोदय उनका परम लक्ष्य था। उनके आकस्मिक मृत्यु पर उनकी माता जोगमाया देवी नेकहा था मेरे पुत्र की मृत्यु भारत माता के पुत्र के मृत्यु के रूप में हुई। हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे देश के महान विभूति को कोटि-कोटि नमन करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह,जिला परिषद सदस्य देवंती देवी गुड़िया देवी पुष्पा देवी रामचंद्र प्रसाद गुप्ता देवनाथ महतो रामदास राणा बलराम साव रंजन सिंह रामचंद्र राणा नागेश्वर प्रजापति शाबीर अंसारी प्रवीण कुमार जिवलाल प्रजापति राकेश भाई उपेंद्र चौबे सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts