हर हर महादेव सेवा संघ ने जरुरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण

जमशेदपुर : शीतलहरी के मद्देनजर जरूरतमंदों के बीच हर हर महादेव सेवा संघ पिछले 23 वर्षों से निरंतर कंबल वितरण करता आ रहा है। जिसके तहत बुधवार भी संघ ने ग्वाला बस्ती, नंद नगर, ब्राह्मण टोला, कानू भट्टा, भुइंयाडीह, रविदास कालोनी, बिरसानगर जोन नंबर 8 समेत अन्य जगहों में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अत्यंत जरूरतमंद व असहायों को मदद एवं सहयोग प्रदान करना सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि मानवता के नाते हर हर महादेव सेवा संघ जरूरतमंदों के बीच अपने कर्तव्य का पालन करने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता। साथ ही सेवा कार्य को सफल बनाने में सभी का संयुक्त प्रयास भी रहता है। मौके पर स्थानीय कृष्णकांत तिवारी, अनूप तिवारी, पिंटू पात्रों, चंदन भुइंया, पंचम भुइंया, महेंद्र प्रसाद, सुलोचना देवी, सुबोध रविदास, मनोरंजन रविदास, मुकेश रविदास, गौतम रविदास, भोला रविदास, अनूप रविदास, संघ से स्वाति मित्रा, पप्पू राव, जुगुन पांडे, प्रिंस सिंह, सरबजीत सिंह टोबी, सौरव चटर्जी, अमित पाठक, अनिल, पिंटू, रामा राव, सूरज चौबे समेत अन्य मौजूद थे

Related posts