बड़कागांव: बड़कागांव 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि शीतलहरी की दौर शुरू हो गई है. गरीब असहाय लोगों के बीच झारखंड सरकार द्वारा कंबल वितरण कर सहायता पहुंचाई जा रही है. इसी कड़ी में बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चौक चौराहों पर असहाय के बीच कंबल वितरण किया गया. कंबल वितरण मंगल साहू, तुलसी ठाकुर, सीमा देवी, हटिया खातून, तुलसी गोप आदि के बीच किया गया. मौके पर बड़कागांव प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अविनाश कुमार, 20 सूत्री सदस्य सुरेश महतो, शमशेर अंसारी, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा राम, बीपीएम नवीन कुमार, नसरुद्दीन अंसारी, दीपक केरकेट्टा, राजीव गुप्ता, आशीष कुमार, गीता देवी, रंजू कुमारी, फुलवा देवी, बबिता कुमारी, संजू कुमारी, देवंती देवी, मोहम्मद इनाम, मोहम्मद तसलीम सहित अन्य लोग शामिल थे.
Related posts
-
पुराने सिस्टम से ही लागू हो जाति प्रमाण पत्र : मुखी समाज झारखंड
जमशेदपुर : मुखी समाज झारखंड ने जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय को एक ज्ञापन सौंपकर... -
धार्मिक मामले में दखल नहीं दे सकता प्रशासन : कुलविंदर
साकची को अपने संविधान के अनुसार चुनाव का अधिकार जमशेदपुर : कौमी सिख मोर्चा... -
4 अरब 34 करोड़ 46 लाख रुपए से निमित्त 500 बेड के नये एमजीएम अस्पताल में शीतगृह बनाना ही भुल गये जिम्मेदार
अधीक्षक ने कहा एल एंड टी ने बनाया, अभी शिफ्टिंग चल रहा है, जगह देखकर...