बड़कागांव : बड़कागांव मध्य पंचायत भवन में जरूरतमंदों के बीच मुखिया मोहम्मद तकरीमुला खान द्वारा कंबल का वितरण किया गया. मुखिया मोहम्मद तकरीमुला खान ने बताया कि ब्लॉक द्वारा मध्य पंचायत को 180 कंबल मिला था. जिसमें से बड़कागांव मध्य पंचायत के 10 वार्डों में 18 – 18 कंबल वार्ड सदस्यों को दी गई है. वार्ड सदस्य अपने-अपने वार्ड में जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल वितरण किया गया. 30 कंबल सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में वितरण की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि बड़कागांव मध्य पंचायत में गरीबों की अधिक संख्या है. प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग करूंगा कि मध्य पंचायत में कंबल अधिक दिया जाए. ताकि सभी जरूरतमंदों को कंबल दी जा सके. मौके पर वार्ड सदस्य लीला देवी, सीमा देवी, सपना देवी, उप मुखिया अमर राणा के प्रतिनिधि शक्ति राणा, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि संजय रवि, कैलाश राम समेत कई लोग उपस्थित थे.
बड़कागांव मध्य पंचायत में जरूरतमंदों के बीच बांटी गई कंबल
