जरूरतमंदों को कंबल देती जिप सदस्य शाल्या परवीन

Md Mumtaz

खलारी: खलारी पूर्वी की जिप सदस्य शाल्या परवीन ने रविवार को जरूरत मंदों के बीच कम्बल का वितरण किया। क्षेत्र में लगातार कुहासे के साथ ठंड बढ़ने के साथ खलारी प्रखंड के भूतनगर, बरटोला, खूटी टोला, सुभाष नगर सहित अन्य गांवों में पहुंच पूर्वी जिप सदस्य शाल्या परवीन ने अपने समर्थकों के साथ जरूरतमंदों के बीच 300 कम्बल का वितरण किया। जिप सदस्य ने बताया कि बढते हुए ठंढ को देख वैसे ग्रामीण जो शहर से दूर है साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है ऐसे लगभग दो हजार से अधिक जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण कर चुकी है साथ ही बढ़ते हुए ठंड में आगे भी जरूरतमंदों के बीच कमल का वितरण करती रहेगी। वही उन्होंने कहा कि इंसान को हर सुख दुख के समय में इंसान ही मदद कर सकता है जो हर व्यक्ति और सभी समाज का कर्तव्य है तथा मानवता का मूल मंत्र यही है। साथ ही ग्रामीणो की जनसमस्याओं से भी अवगत होने के साथ समस्याओं के निपटारे को लेकर अश्वासन भी दिया। मौके पर सुनिल सिंह, इंटेस मद्रासी, मनोज महतो, चन्दन महतो, धर्मेंद्र चौहान, राकेश चौहान, विकास लोहरा, पंचू उरांव आदि उपस्थित थे।

Related posts