झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष ने 405 कंबल किया वितरण

बड़कागांव: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने अध्यक्ष पद संभालते ही प्रखंड के सभी 23 पंचायतो में वृद्ध महिला पुरुष व जरूरतमंद लोगों के लिए 405 कंबल का वितरण किया. संजय सिंह ने प्रखंड के पंचायत अध्यक्षों के माध्यम से चिन्हित कर जरूरतमंदों को कंबल दिया. प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गरीबों को कंबल देने में अगर कमी होगी तो मैं और दूंगा. मौके पर प्रखंड सचिव सरोज महतो, कोषाध्यक्ष इंद्रदेव राम, मीडिया प्रभारी संजय भुईंया, हेमंत भुईंया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुड्डू रविदास, राकेश मिश्रा, विशेश्वर राम के अलावा कई लोगों उपस्थित थे.

Related posts