स्वर्णकार संघ के महासचिव ने मरीज को उपलब्ध कराया ब्लड

 

मेदिनीनगर: पलामू जिला स्वर्णकार संघ के महासचिव अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में एक गंभीर मरीज को बल्ड उपलब्ध कराया गया। जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के निवासी सुधीर सोनी के पुत्र के इलाज के लिए एक यूनिट ब्लड की आवश्यकता थी। सुधीर सोनी ने अपने पुत्र के इलाज के लिए हर जगह ब्लड खोजा लेकिन उन्हें ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाया। जैसे ही इस बात की जानकारी पलामू जिला स्वर्णकार संघ के महासचिव अमित कुमार वर्मा को मिला। उन्होंने देर ना करते हुए स्वर्णकार संघ के चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार से ब्लड के लिए आग्रह किया। संतोष कुमार स्वेच्छा पूर्ण ब्लड बैंक पहुंचकर सुधीर सोनी के पुत्र के लिए ब्लड उपलब्ध कराया। ब्लड उपलब्ध हो जाने के बाद सुधीर सोनी ने अमित कुमार वर्मा और संतोष कुमार का आभार व्यक्त किया है।

Related posts

Leave a Comment