राजतांत्रिक फ़रमान वाला शाही सरकार को लोकतंत्र सरकार की तरह चलने का अक्ल दे मौला – फैयाज

बोकारो:- झारखंड मुक्ति मोर्चा ज़िला संगठन सचिव सह 15 सूत्री सदस्य झारखंड सरकार बोकारो जिला, निशा हेंब्रम ज़िला परिषद सदस्य सह महिला मोर्चा जिला सचिव के साथ झामुमो के सेकडो नेता और कार्यकर्ताओं ने बोकारो सहर के कामिल अल्लाह के वली के मजार दरगाह शरीफ सीटी पार्क में चादर पोशी कर दुआ फातिहा किया गया और दुआ किया की मोदी सरकार का बदले की मनसा से प्रेरित होकर विपक्ष के नेताओ को बिना किसी गलती के परेशान करने के जगह आवाम के खुशाहाली सुख दुख पर ध्यान दिलवाने का करम करें।इस मौके पर सभी पार्टी के नेता और सदस्य ने एक साथ अपनी आवाज बुलंद कर कहा कि देश के साथ साथ झारखंड का बदकिस्मती है कि युवा सम्राट गरीबों पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों के सच्चे इमानदार और साफ सुथरी छवि रखने वाले हेमन्त सोरेन जैसा मुख्यमंत्री जिनके 4 साल बेमीसाल कामकाज कर झारखंड का चौतरफा तरक्की जो दिखाई दे रहा है ऐसे मुख्यमंत्री को बिना किसी कारण के अपने ई डी के माध्यम से जेल मे डालने की गन्दी निती को खत्म करने के लिए और अल्लाह के वली के दरगाह में दुआएं की गई। आज झारखंड की जनता गरीब बेसहारा जरूरतमंद आम जनता मुख्यमंत्री हेमन्त दादा के लिए दुआ कर रही है और भाजपा के रवैया की मजममत कर रही है और मजार शरीफ बाबा सैयद खुनदखार शाह रहमतुल्लाह अलैहे की दरगाह शरीफ मैं दुआ किया गया झारखण्ड के पुर्व मुख्यमंत्री की जीत होगी और माननीय न्यायलय इंसाफ करेंगे । अगर हेमन्त दादा का कुछ ग़लती है तो वह यह है की एन डी ए सरकार को कबाड़ फेकने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ फौलाद और पहाड़ के तरह डटे हैं। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से:– फैयाज आलम, निसा हेंब्रम, मंटू चिस्ती ,फिरोज अंसारी,असलम अंसारी, , मनान अंसारी,, डॉक्टर सफी नियाज़, डाक्टर आफताब,सुरेश महतो जावेद आलम, जीलानी भाई, अयुब रजा, दिलदार अंसारी, मनौशाद आलम, कुदुश अंसारी, मस्तान अंसारी, अजीज अंसारी, हासिम अंसारी, सहनवाज अंसारी , बाबा पाण्डे, शाहिद राजा, अनिल हेंब्रम, धर्मवीर गुप्ता, परवेज़ आलम, जावेद आलम,अख़्तर अंसारी, के साथ साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts