स्वतंत्रता दिवस पर ब्रह्मकुमारी ने निकाली पैदल यात्रा, लगाए भारत माता के जयकारे 

 

जमशेदपुर : 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने कदमा बाजार स्थित भवन में धूमधाम से झंडोत्तोलन किया। इस दौरान सभी बहनों और भाइयों ने मिलकर तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्र गान भी गाया। जिसके बाद झांकी के रुप में सभी पैदल यात्रा करते हुए मेन रोड रंकिनी मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान बहनों और भाइयों ने हाथों में देश की शान तिरंगा भी थाम रखा था। आगे भारत माता की वेशभूषा में छोटी बच्ची चल रही थी। जिसे देखकर लोगों ने खूब सराहा। साथ ही भारत माता के जयकारे भी लग रहे थे। जिससे पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। यात्रा के दौरान बहनों ने लोगों को एकता और अखंडता का संदेश भी दिया।

Related posts