कदमा बाजार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हुआ काव्य सम्मेलन का आयोजन 

 

जमशेदपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर कदमा बाजार स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जमशेदपुर शाखा की ओर से शहर के सम्मानित काव्य जगत से जुड़े कवि कवित्री भाई बहनों के लिए काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में कवि कवित्री भाई बहनों ने अपनी काव्य रचनाओं से लोगों को लाभान्वित किया। इस दौरान मेहमानों को संबोधित करते हुए प्रभारी ब्रह्माकुमारी संजू दीदी ने सभी को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सुखमय विश्व के नवनिर्माण में कवियों का महत्वपूर्ण योगदान है। इसके लिए कवियों का जीवन आध्यात्मिक बनाने की भी जरूरत है। इस कार्यक्रम में काव्य जगत से जुड़े अरविंद तिवारी के सहयोग से आए कवित्री डॉ रागनी भूषण, सविता सिंह, मीरा, अनीता, निधि, ममता, कर्ण, नीता सागर, छमा दुबे, वीना पांडे, भारती, सुष्मिता मिश्रा, स्वेता तिवारी और निवेदिता समेत अन्य भी शामिल थे। कार्यक्रम को सफल आयोजन करने में प्रीति बहन, गोपाल, शैलेंद्र, दिनेश, ओमप्रकाश, पुष्पा, संगीता, रंजीत, कीर्तन, हरि, सोमा के अलावा अन्य भाई बहनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related posts

Leave a Comment