झारखंड और ओडिशा में स्तन कैंसर पर जागरूकता सत्र आयोजित

जमशेदपुर : टाटा स्टील समुदाय के सदस्यों और महिला कर्मचारियों के बीच स्तन कैंसर और उसके शुरुआती पहचान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास को लेकर टाटा स्टील के ओर माइन्स और क्वेरीज डिवीजन और टाटा ट्रस्ट्स द्वारा नोआमुंडी और जोडा में शुक्रवार एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। जिसमें लोगों के स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया। इस सत्र में टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें अनुबंध कार्यबल और आस-पास के समुदाय की महिलाएं भी शामिल थीं। इस सत्र को डॉ विनीता सिंह जीएम (डेजिगनेट) मेडिकल सर्विसेज टाटा स्टील, जमशेदपुर और डॉ अमिताभ कुमार उपाध्याय कंसल्टेंट एवं इंचार्ज मेडिकल ऑन्कोलॉजी टाटा मेन अस्पताल जमशेदपुर द्वारा संचालित किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ अमिताभ ने स्तन कैंसर से लड़ने में जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए बताया कि शुरुआती पहचान से उपचार के परिणामों में काफी सुधार होता है। साथ ही उन्होंने महिलाओं से नियमित जांच और आत्म-परीक्षण को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। वहीं डॉ विनीता सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और जागरूकता के महत्व को दोहराया। इस अवसर पर टाटा स्टील के जीएम (ओएमक्यू) अतुल कुमार भटनागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ओएमक्यू) डॉ धीरेंद्र कुमार, साथ ही स्थानीय ब्लॉक सदस्य और समुदाय के सदस्य भी उपस्थित रहे। सत्र का उद्देश्य प्रतिभागियों को शुरुआती पहचान, स्तन कैंसर के लक्षण व संकेत के साथ साथ उपलब्ध उपचार विकल्पों के बारे में जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना था। यह पहल टाटा स्टील की अपने कार्यबल और व्यापक समुदाय के भीतर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts