सात घंटे बाद मजदूर बेचन का सरिया से दबा निकला शव

 

टंडवा: रेलवे पुल के निर्माण में सरिया गिरने के बाद एक मजदूर बेचन भुइया का शव मलबा से सात घंटे के बाद निकला। बताया गया कि सरिया के ढेर में बेचन दब गया था। यह घटना 10-11 बजे दिन की है। तब से सात घंटे तक शव दबा रहा। मुखिया अरविंद सिंह ने बताया कि गैस कटर से काटकर छह बजे शाम शव को निकाला गया। इसके पहले भी दूसरे कंपनी का पुल बनाने के दौरान कुछ मजदूर घायल हुए थे।

Related posts

Leave a Comment