चांदो धोबनी दोहर से महिला का अधजला शव बरामद

मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदो धोबनी दोहर गांव में बुधवार की सुबह एक 60 वर्षीय महिला मैनवा़ कुंवर पति स्वर्गीय लखन परहिया ग्राम चांदो का अधजला शव चैनपुर थाना की पुलिस ने बरामद किया है।जानकारी के अनुशार रविवार की सुबह धोबनी दोहर गांव के स्थानीय ग्रामीणों ने चैनपुर थाना की पुलिस को सूचना दिया की यहां पर एक महिला का अधजला शव पड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वही ग्रामीणों ने बताया की महिला बकरीद के दिन लोगो के घर मांगने खाने निकली थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts