आदिवासी मुंडा परिवार के जमीन कब्जा के मामले में राजनीतिक घमासान, प्रशासन मुकदर्शक

गढ़वा : रामकंडा के सबाने गांव में मुंडा आदिवासी परिवार के सात एकड़ जमीन पर मुखिया पति तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थक राज किशोर यादव के द्वारा कब्जा करने के मामले को लेकर पिछले चार दिनों से लगातार राजनीतिक घमासान मची हुई है । इस मामले में एक तरफ पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी तथा दूसरी तरफ पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा अपनी अपनी पार्टी को आदिवासियों की असली हितैषी बताने की कोशिश में एक दूसरे पर हमला कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर…

Read More

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा में योग शिविर का आयोजन

गढ़वा : 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में मौके पर जिला आयुष समिति गढ़वा एवं जिला स्वास्थ्य समिति गढ़वा के संयुक्त तत्वधान में टाउन हॉल गढ़वा के मैदान में जिला स्तर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने भाग लेकर जिलावासियों, पदाधिकारी/कर्मियों, स्कूली बच्चों, समाज सेवियों, पुलिस के जवानों समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों योग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, पतंजलि योगपीठ प्रतिनिधिगण, आयुष समिति के प्रतिनिधियों समेत मंच…

Read More

ट्रक से ऑटो टकराया पांच की मौत छह घायल

गढ़वा : जिले में आज बड़ी सड़क दुर्घटना घट है।एनएच 75 गढ़वा मुड़ीसेमर मार्ग पर श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के आशुतोष महादेव मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए।घटना गुरुवार देर रात की है। मृतकों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी थाना क्षेत्र के महुली गांव के केशनाथ के पुत्र बिमलेश कुमार कनोजिया 42 वर्ष, रमना थाना क्षेत्र के सिलियाटोंगर गांव के सुरेश भुइयां के पुत्र अरुण भुइयां 30 वर्ष, इसी गांव के…

Read More

झारखंड में एनडीए की नौ और पांच पर इंडी गठबंधन की जीत

रांची : लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। झारखंड की 14 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। पिछले चुनाव में 11 सीट जीतने वाली भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है। आजसू ने गिरिडीह में दूसरी बार चुनाव जीता। एनडीए से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपनी जमीन बचा ली। भाजपा राज्य की सभी पांच आदिवासी सुरक्षित सीट हार गई है। कालीचरण मुंडा ने डेढ़ लाख वोटों से दी अर्जुन मुडा को कड़ी शिकस्त राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल खूंटी सीट से…

Read More

जमीनी विवाद में हुई खूनी संघर्ष में दो महिलाएं समेत पांच लोग हुए घायल

गढ़वा : भवनाथपुर बीती रात्रि दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर हुई लाठी डंडे से मारपीट में दोनो पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को भवनाथपुर सी एच सी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। प्रथम पक्ष से घायलों में उमेस विश्वकर्मा ,पत्नी लीलावती देवी ,पुत्र उत्तम विश्वकर्मा , दुतीय पक्ष से दिल्ली विश्वकर्मा पत्नी ललिता देवी घायल हो गई है ।घटना की सूचना मिलने पर भवनाथपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की पूछताछ के बाद पीड़ित को थाना में लिखित…

Read More

गढ़वा समाहरणालय में लगी आग, डीसी ऑफिस का सामान जलकर नष्ट

पलामू: पलामू से सटे गढवा समाहरणालय में मंगलवार की दोपहर आग लग गयी। घटना में समाहरणालय परिसर स्थित डीसी कार्यालय का सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने दो घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Read More

झामुमो, कांग्रेस और राजद ने लगातार झारखंड की भावनाओं से खेला : बाबूलाल मरांडी

गढ़वा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को 58वीं संकल्प सभा को भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर ऊटारी में संबोधित किया। उन्होंने आक्रामक अंदाज पर हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा किया। राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का आरोप लगाया तथा राज्य में ठप विकास कार्य, बेरोजगारी, खनिज संसाधन, जमीन बालू, अनाज की लूट, महिला उत्पीड़न को उजागर किया। मरांडी ने कहा कि झामुमो कांग्रेस और राजद की तिकड़ी ने वर्षों से झारखंड की जनता और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया। झारखंड आंदोलन को बेचा और खरीदा…

Read More

झारखंड में  छह अक्टूबर तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान, देखें 

रांची : झारखंड में अभी मानसून सक्रिय है। शनिवार शाम से हो रही बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान में गिरावट आई है। आज सुबह से ही बारिश हो रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। रांची स्थित मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ अभिषेक आनंद ने कहा है कि राज्य में छह अक्टूबर तक जमकर बारिश होगी। कुछ जिलों के लिए येलो और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश के आसार हैं। यहां गर्जन और…

Read More