प्रत्याशियों को अपने आपराधिक रिकॉर्ड करनी होगी सार्वजनिक – जिला निर्वाचन पदाधिकारी

  जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार को अपने आपराधिक रिकॉर्ड, यदि कोई है तो, उसकी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। राजनीतिक दलों द्वारा भी अपने प्रत्याशियों के आपराधिक मामले की जानकारी अपने पार्टी की अधिकारिक वेबसाइट पर डालनी होगी। साथ ही नामांकन के बाद की अवधि में उम्मीदवार और राजनीतिक पार्टी को समाचार पत्रों तथा टीवी चैनलों में कम से कम 3 बार आपराधिक मामले की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। ताकि मतदाताओं को ऐसे उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि के बारे में जानने के…

Read More

फुटपाथ दुकानदारों के बीच जागरूकता अभियान चलाकर की मतदान करने की अपील

  जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर सभी वर्गों के बीच मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।। इसी क्रम शनिवार शहरी क्षेत्र के फुटपाथ दुकानदारों के बीच मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान स्वीप कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने निर्वाचन संबंधी पोस्टर, बैनर ठेला व अन्य सार्वजनिक स्थानों में लगाते हुए सभी से मताधिकार का प्रयोग करने की अपील भी की। वैसे सभी स्थान जहां लोगों का जुटान होता है। साथ ही 13 नवंबर को मतदान करने का संदेश भी दिया…

Read More

भारतीय इक्विटी बाजार में अस्थिरता के बावजूद निवेशकों के लिए विविधता का महत्व

  व्यापार चक्र और मल्टी एसेट फंड को तलाशें – सतीश मिश्रा   जमशेदपुर : लंबे समय तक तेजी के बाद भारतीय इक्विटी बाजार में वैश्विक अनिश्चितताओं, मूल्यांकन संबंधी चिंताओं और दूसरी तिमाही के सुस्त कॉर्पाेरेट आय के कारण अस्थिरता और बिक्री दबाव का सामना करना पड़ा है। इन बाधाओं के बावजूद बेंचमार्क सेंसेक्स ने पिछले छह महीनों में लगभग 10 प्रतिशत रिटर्न दिया है। जबकि बीएसई मिडकैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों ने इसी अवधि में 17 और 24 प्रतिशत का दोहरे अंकों का रिटर्न प्राप्त किया है। इस संबंध में…

Read More

व्यय प्रेक्षकों ने मीडिया सह एमसीएमसी कोषांग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश    

  जमशेदपुर : 44- बहरागोड़ा एवं 45-घाटशिला के व्यय प्रेक्षक कुरुबा आंजनेयुलु तथा 46-पोटका एवं 47-जुगसलाई के व्यय प्रेक्षक कमलजीत के. कमल द्वारा मीडिया कोषांग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव से कोषांग के कार्यों की जानकारी भी ली। साथ ही उन्हें निर्देश दिया कि सोशल मीडिया, समाचार पत्र, टीवी चैनल, रेडियो आदि पर पेड न्यूज पर कड़ी निगरानी रखें। समाचार पत्र के कतरन रिपोर्ट के साथ पेश करें। इस दौरान मीडिया कोषांग में मौजूद कर्मचारियों की उपस्थिति…

Read More

एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने समीक्षात्मक बैठक कर तैयारियों की ली जानकारी, कलस्टर एवं अंतर्राज्यीय चेकनाका का किया निरीक्षण

  जमशेदपुर : विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान द्वारा डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में बैठक कर प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कलस्टर एवं अंतर्राज्यीय चेकनाका का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में जमशेदपुर जिला मुख्यालय स्थित एलबीएसएम कॉलेज के डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं कलस्टर से बूथों की दूरी, रूट चार्ट, कम्यूनिकेशन प्लान, क्रिटिकल मतदान केन्द्र, कलस्टर निर्माण, व्यय को लेकर संवेदनशील पॉकेट, एएमएफ आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम…

Read More

मतदाताओं को बूथ तक लाने की पहल

  ‘दरवाजा खटखटाओ’ अभियान चलाकर शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास   जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले में व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शत प्रतिशत मतदाताओं को बूथ तक लाने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में दरवाजा खटखटाओ अभियान चलाया गया। जिसके तहत वैसे मतदान केन्द्रों को लक्षित किया गया। जिनमें पूर्व के चुनाव में अपेक्षाकृत कम मतदान प्रतिशत रहा। स्वीप कोषांग में प्रतिनियुक्त कर्मियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान की तिथि 13…

Read More

देशबंधु लाइन की तरफ ऊपर से आने वाले नाले के पानी को रोकना होगा – सरयू राय

  बोले अगर निगम अधिकारी इस बार भी नहीं मानें तो दीवार खड़ी कर देंगे   – निगम के अधिकारियों को प्लान बना कर दिया पर उन्होंने काम नहीं किया   जमशेदपुर : आगामी विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने शनिवार को कहा कि अगर वे यह चुनाव जीतते हैं तो देशबंधु लाइन की तरफ ऊपर से आने वाले पानी को कहीं और डाइवर्ट करने के लिए नगर निगम से कहेंगे और अगर नगर निगम ऐसा नहीं करता है तो ऊपर से जो नाला आ…

Read More

जमशेदपुर पश्चिम में सिलेंडर ही कमल हैः सरयू राय

  जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिम से एनडीए उम्मीदवार श्री सरयू राय ने शुक्रवार को शिवलाल, ग्वाला बस्ती, झाबरी बस्ती, विजया हेरिटेज सोसाइटी, कुंवर बस्ती, दाईगुट्टू, गणेश अखाड़ा, नेहरू मैदान आदि इलाकों में जनसंपर्क किया. उन्होंने उक्त स्थानों पर अपने संबोधन में लोगों से कहा कि जमशेदपुर पश्चिम में गैस सिलिंडर छाप ही कमल फूल छाप है और कमल फूल छाप ही गैस सिलेंडर छाप है. किसी किस्म के भ्रम में नहीं पड़ना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सिलेंडर छाप पर ही मुहर मारें ताकि पेयजल, बिजली की समस्या…

Read More

उत्पाद विभाग ने अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध चलाया छापेमारी अभियान, भारी मात्रा में शराब बरामद

  जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अवैध शराब निर्माता एवं विक्रेताओं के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार छापेमारी में पांच अवैध शराब बिक्री स्थलों से कुल 46.875 लीटर विदेशी शराब तथा 45.05 लीटर बीयर व करीब 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया। उक्त छापेमारी अभियान में कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।…

Read More

महिलाओं को ‘वुमन इन माइनिंग इंडिया’ द्वारा आयोजित संगोष्ठी में किया गया सम्मानित

  जमशेदपुर : टाटा स्टील को खनन क्षेत्र में महिलाओं और ट्रांसपर्सन को हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचईएमएम) ऑपरेटर्स के रूप में शामिल करने के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान 24 अक्टूबर को कोलकाता में “वुमन इन माइनिंग इंडिया” द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। उद्योग निकाय “वुमन इन माइनिंग इंडिया” ने “फ्यूचर रेडी माइनिंग: पीपल, प्लैनेट और प्रॉफिट का संतुलन” विषय पर आधारित इस संगोष्ठी के लिए ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमीशन के साथ सहयोग किया। टाटा स्टील की “मोजेक – डाइवर्सिटी और इंक्लूजन पहल” को विविधता…

Read More

समाजसेवी बच्चे लाल भगत ने जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से किया नामांकन 

  जमशेदपुर : कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 निवासी समाजसेवी बच्चे लाल भगत ने शुक्रवार अंतिम दिन 49 जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थक भी उपस्थित रहे। वहीं नामांकन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी सेवा की है और आगे भी वे निस्वार्थ भाव से उनकी सेवा करते रहेंगे। उन्होंने चुनाव में जमशेदपुर के सभी बस्तियों को मालिकाना हक देने का…

Read More

अंतिम दिन 51 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, सबसे ज्यादा जमशेदपुर पश्चिमी से 14 प्रत्याशी 

  जमशेदपुर : विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर शुक्रवार को अंतिम दिन 51 प्रत्याशियों ने विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया।   44 – बहरागोड़ा :- रंजीत चाटियाल, निर्दलीय धीरेंद्र नाथ बेरा, निर्दलीय अशोक महतो, निर्दलीय अर्जुन कुमार टुडू, निर्दलीय फनी भूषण महतो, निर्दलीय हर प्रसाद सिंह सोलंकी, एसयूसीआई कम्युनिस्ट सूरज गोप, निर्दलीय प्रत्याशी कविता साव, निर्दलीय   45 – घाटशिला :- भवतारण महाली, निर्दलीय सुनील कुमार मुर्मू, निर्दलीय रामदेव हेम्ब्रम, निर्दलीय दिकू बेसरा, एसयूसीआई कम्युनिस्ट विक्रम किस्कु, निर्दलीय   46 – पोटका :- सुबोध सिंह सरदार,…

Read More

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने छह स्कूलों में किए इंटरैक्ट क्लब स्थापित

  जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने छह नए इंटरैक्ट क्लबों की स्थापना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन शुभ्रजीत बसु ने की। जिसका उद्देश्य समुदाय में युवाओं को नेतृत्व के लिए सशक्त बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ एक औपचारिक पौधारोपण से हुआ और जो क्लब की युवाओं के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक था। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पीडीजी रोटेरियन प्रतीम बनर्जी, एजी रोटेरियन निबा मिश्रा और रोटरैक्ट की जिला चेयर सिमरन सग्गू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन अनिता पॉल युवा…

Read More

“डाना” तूफान को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, शुक्रवार निजी एवं सरकारी स्कूल रहेंगे बंद 

  जमशेदपुर : चक्रवाती तूफान “डाना” के प्रभाव के रूप में भारी वर्षा एवं तेज हवा की संभावना पूर्वी सिंहभूम जिले में जताई गई है। वहीं स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता व गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक) समेत सभी निजी विद्यालयों में केजी से 12 तक की कक्षाएं शुक्रवार को बंद रहेंगी।

Read More

आजसू पार्टी से रामचंद्र सहिस ने किया नामांकन, सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे एसडीएम ऑफिस

  जमशेदपुर : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को 47-जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी आजसू से पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने अपना नामांकन निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष एसडीएम धालभूम ऑफिस में दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह भी मौजूद थे। इससे पूर्व वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बौद्ध मंदिर के पास स्थित मैदान में पहुंचे। जहां उन्होंने सभी एनडीए प्रत्याशियों के साथ सभा को संबोधित भी किया। जिसके बाद वे नामांकन करने के लिए एसडीएम धालभूम ऑफिस पहुंचे।

Read More

भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने घाटशिला से किया नामांकन 

  जमशेदपुर : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को 45-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से एनडीए भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पिता सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी उपस्थित रहे। वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे थे।

Read More

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से बन्ना गुप्ता ने किया नामांकन, सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे डीसी ऑफिस

  जमशेदपुर : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंडी गठबंधन सह कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशी वर्तमान विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन डीसी ऑफिस में निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया। जहां वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान डोल नगाड़े की आवाज भी गुंज रही थी। इससे पूर्व उन्होंने साकची स्थित आम बगान मैदान में एक सभा को संबोधित भी किया। जिसमें उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि भाजपा झारखंड राज्य का…

Read More

मानगो में 157 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद 

  जमशेदपुर : मानगो थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ राजा सिंह उर्फ तारानी सिंह को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने नगद 5000 रूपए समेत उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। जिसके बाद उसे गुरुवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में बताया जा रहा है कि बरामद ब्रॉउन शुगर का वजन 157 ग्राम है। मामले का खुलासा गुरुवार पुलिस ऑफिस में प्रेसवार्ता कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने किया। मौके पर अन्य पुलिसकर्मी…

Read More

दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों की हुई जांच, लिए गए सैंपल

  जमशेदपुर : आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार शालिग्राम स्वीट्स मानगो से दानेदार स्वीट तथा इंद्रदेव मिष्ठान भंडार डिमना रोड मानगो से मोचा स्वीट का नमूना लिया गया। साथ ही खाद्य नमूना को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला नामकुम रांची भेजा जाएगा। यदि जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। वहीं जांच…

Read More

पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में निकली बाइक रैली, एनडीए प्रत्याशी के नामांकन में हुए शामिल 

  जमशेदपुर : पश्चिम विधानसभा से भाजपा जदयू गठबंधन के प्रत्याशी सरयू राय के नामांकन कार्यक्रम में भाजपा कदमा मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में कदमा बाजार से बाइक रैली निकाले जाने के दौरान सैकड़ों महिलाएं टेम्पु में सवार होकर कदमा रंकिनी मंदिर होते हुए बोधी टेंपल मैदान पहुंची। जहां सभी नामांकन में शामिल हुई। मौके पर मंडल महामंत्री अजय झा, उपाध्यक्ष भोला शर्मा, शोभा श्रीवास्तव, कार्तिक गोप, शेखर कुमार, निर्मला देवी, निर्दोष वर्मा, संजय शर्मा, संतोष सिंह, विक्की यादव, बिनोद रजक, सुनीता शर्मा, पवन दूबे, अजय…

Read More

बहरागोड़ा विधानसभा सीट से डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने किया नामांकन, चंपई सोरेन रहे मौजूद 

  जमशेदपुर : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान डॉ गोस्वामी को अपना आशीर्वाद और समर्थन देने आए पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, जिलाध्यक्ष चंडी चरण साहू समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Read More

न्युवोको विस्टास ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे किए घोषित

  जमशेदपुर : भारत की प्रमुख निर्माण सामग्री कंपनी न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही के अनऑडिटेड वित्तीय नतीजों की घोषणा की। कंपनी की कंसोलिडेटेड सीमेंट बिक्री मात्रा 4.2 एमएमटी रही। इस दौरान संचालन से कुल राजस्व 2,269 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। साथ ही कंसोलिडेटेड एबिटिडा 229 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में कमजोर मांग और मानसून के प्रभाव के बावजूद कंपनी ने ऑपरेशनल एक्सीलेंस पर ध्यान केंद्रित करते हुए 12 तिमाहियों में सबसे कम मिक्स फ्यूल लागत (1.54 रुपये…

Read More

आदित्यपुर में मिनी एक्सपो में अशोक लीलैंड की सेवाओं का किया गया प्रदर्शन

  जमशेदपुर : हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता अशोक लीलैंड ने जमशेदपुर में अपने ‘मिनी एक्सपो‘ का आयोजन किया। जिसमें मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (एमएचसीवी) के नवीनतम मॉडल और तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। जमशेदपुर, भारत के उन 11 विशिष्ट स्थानों में से एक है। जहां यह एक्सपो आयोजित हो रहा है और जो नवाचार और ग्राहकों से जुड़ने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दौरान अशोक लीलैंड के एमएचसीवी अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि झारखंड कंपनी के…

Read More

सोनारी में 22 वां श्याम वार्षिक महोत्सव 21 दिसंबर को

  जमशेदपुर : श्री श्याम सेवा संघ सोनारी द्वारा आगामी 21 दिसंबर को 22 वां भब्य श्री श्याम वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू करने को लेकर एक बैठक राजस्थानी महिला सत्संग भवन में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष अशोक दीवान ने बताया कि यह श्याम महोत्सव जूनियर कार्मेल स्कूल के पीछे स्थित मैदान में होगा। बाबा के दरबार में हाजरी लगाने के लिए बीकानेर से प्रवेश शर्मा, कोलकाता से जयेंत ब्यास एवं टाटानगर से महाबीर अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान एक…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने जमशेदपुर में लगाया मॉडुलर बायोगैस प्लांट

  जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने पूरे शहर में मॉडुलर बायोगैस प्लांट लगाने को लेकर जमशेदपुर में बायोडिग्रेडेबल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक अभिनव और संधारणीय पहल शुरू की है। यह कदम कंपनी के नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) प्रबंधन को विकेंद्रीकृत करने और अपशिष्ट परिवहन के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लक्ष्य के अनुरूप है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल ने होटलों में कई बायोगैस प्लांट लगाकर अपने संधारणीय अपशिष्ट प्रबंधन पहल को बढ़ाने के लिए जमशेदपुर होटलियर्स एसोसिएशन के साथ भागीदारी की है।…

Read More