जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर विधायक मद अन्तर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं डीसी विपत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वहीं डीडीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विधानसभावार लम्बित डीसी विपत्र की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि 2020-21, 2021-22 एवं 2022-23 की लम्बित योजना को पूर्ण करते हुए डीसी बिल जमा करें। 2024-25 में जिन योजनाओं की अनुशंसा प्राप्त है, उनका प्राक्कलन 31 जुलाई तक जिला कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्देश दिया गया कि लम्बित योजनाओं को…
Read MoreCategory: जमशेदपुर
देश के सर्वांगीण विकास की ललक दिखती है बजट में – विद्युत वरण महतो
जमशेदपुर : मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद विधुत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की पहली बजट में विकसित भारत 2047 की नींव रखी गई है। यह बजट रोजगार सृजन, उन्नत खेती, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, ऊर्जा उत्पादन, घरेलू उद्योगों खासकर एमएसएमई को बढ़ावा और युवाओं को उन्नत प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार सृजन के लिए ऐतिहासिक कदम है। सबसे उल्लेखनीय आदिवासी गांवों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर पांच करोड़ आदिवासी युवाओं का…
Read More55 हिन्दू तीर्थ यात्रियों का दल द्वारिका-सोमनाथ हुआ रवाना, डीडीसी ने दिखाई हरी झंडी
जमशेदपुर : झारखण्ड सरकार के टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्वाधान में पूर्वी सिंहभूम के 55 सदस्यीय हिन्दू धर्मावलंबियों के जत्थे को द्वारिका-सोमनाथ तीर्थ यात्रा के लिए मंगलवार की सुबह 8:30 बजे समाहरणालय परिसर से रवाना किया गया। इस अवसर पर डीडीसी मनीष कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी ने तीर्थ यात्रियों के सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामना देते हुए हरी झंडी दिखाकर रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन के लिए बस को रवाना किया। जहां से तीर्थ यात्रियों का दल रेल मार्ग द्वारा द्वारिका-सोमनाथ प्रस्थान करेगी। सात…
Read Moreमोदी सरकार का वित्त बजट भारत के विकास के लिए दूरगामी परिणाम साबित होगा – देवेंद्र सिंह
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार का वित्त बजट भारत के विकास के लिए दूरगामी परिणाम साबित होंगे। भारत विश्व के मानस पटल पर अपनी ऐतिहासिक छाप छोड़ेगा। साथ ही सशक्त भारत का डंका पूरे विश्व में बजेगा। उन्होंने कहा कि चाहे कृषक हो, मजदूर, वैज्ञानिक, सैनिक, व्यापारी, छात्र या युवा हो, इस बजट से सभी लाभांवित होंगे।
Read Moreअमेजन का द ब्यूटी सेल 25 से 29 जुलाई तक
जमशेदपुर : क्या आप भी बेदाग रंग, काले और लंबे बाल एवं कोमल त्वचा का सपना देखते हैं तो अब आपको और कहीं भटकने की जरूरत नहीं। साथ ही अपने ब्यूटी रुटीन को बंद करने की अब कोई जरूरत नहीं है। आपका इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है। क्योंकि अमेजन ब्यूटी का साल का सबसे बहुप्रतीक्षित ब्यूटी इवेंट ‘द ब्यूटी सेल’ वापस आ रहा है और जो लोरियल प्रोफेशनल और लव ब्यूटी एंड प्लेनेट के सहयोग से लोरियल पेरिस द्वारा समर्थित है। वहीं 25 से 29 जुलाई तक…
Read Moreएसएसपी ने कमलपुर थाने का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जमशेदपुर : जिले के एसएसपी किशोर कौशल द्वारा मंगलवार को कमलपुर थाने का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों की गहनता से जांच भी की। साथ ही लंबित कांड, वारंट और कुर्की का शीघ्र निष्पादन के साथ साथ सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते हुए वहां उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं निरीक्षण के क्रम में उन्होंने थाना भवन के अंदर और बाहर परिसर में साफ-सफाई भी देखी। साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों को बराबर साफ-सफाई रखने का निर्देश भी दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने…
Read Moreयह बजट देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अदभुत कदम – डीडी त्रिपाठी
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डीडी त्रिपाठी ने वर्ष 2024-25 के वार्षिक भाजपा नित सरकार द्वारा पेश बजट को सर्वांगीण विकास की दिशा में एक अदभुत कदम बताया है। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि देश आज जिस चुनौतियों से गुजर रहा है। उसमें युवाओं की ऊर्जा का सही आकलन कर सही परिप्रेक्ष्य में उपयोग करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने वाला यह बजट है। जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पटल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि इस…
Read Moreमोदी सरकार का बजट ऐतिहासिक, हर वर्ग के लोगों को मिली सौगात – भरत सिंह
जमशेदपुर : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 के वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। जिसकी प्रशंसा करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने कहा कि बजट में हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुद्रा लोन को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख किया गया है और जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक सामान काफी सस्ते हो जाएंगे। ज्वेलरी इंपोर्ट करने पर भी अच्छी राहत दी गई है। युवाओं को प्रशिक्षित कर नौकरी देना…
Read Moreचुनाव जीतने के बाद लगा था टैक्स में राहत मिलेगा, मगर हुआ उल्टा, मध्यम वर्ग पर थोपा चुनावी खर्च – बन्ना गुप्ता
जमशेदपुर : राज्य के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी ने एक बार फिर मिडिल क्लास फैमिली को टैक्स के बोझ से दबा दिया हैं। चुनाव जीतने के बाद लगा था कि टैक्स में राहत दिया जाएगा। मगर ये तो उल्टा हो गया और मध्यम वर्ग के ऊपर लगता है चुनावी खर्च थोप दिया है। युवाओं को नौकरी के बदले इंटर्नशिप का झूनझुना वो भी ईएमआई में। इस बजट में किसानों और महिलाओं…
Read Moreविधायक ने तीन गांवों में सड़क चौड़ीकरण एवं मरम्मती कार्य का किया शिलान्यास
जमशेदपुर : गुड़ाबांधा प्रखंड के मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वर्गछिरा गौरंगपुर और पहाड़पुर गांव चौड़ीकरण एवं मरम्मती लम्बाई 2.600 किलोमीटर का बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने सावन की पहली सोमवारी पर नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।मौके पर झामुमो नेता असित मिश्रा, दसरथ मंडी, बीरबल बेरा, बिनोद बागल, तापस दास, मिथुन कर, लाल मोहन मंडी, सांसद प्रतिनिधि बब्रुवाहन घोष, मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ गांतात, मनोज कुमार बासुरी, डिजेन प्रधान समेत ग्रामीण भी मौजूद थे।
Read Moreखाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता का काफिला पहुंचा बोकारो एफसीआई गोदाम, मचा हड़कंप
जमशेदपुर : खाद्य आपूर्ति विभाग जब से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पास आया है, तभी से वे लगातार एक्टिव मोड़ में नजर आ रहे हैं। जिसके तहत आए दिन कोई न कोई घोटाला एफसीआई हो या फिर पीडीएस का, उनके नजर में गलतियां पकड़ी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को बोकारो हवाई अड्डा के पास स्तिथ एफसीआई गोदाम में खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता का काफिला पहुंचा। जिससे पूरे गोदाम में खलबली मच गई। क्या बाबू क्या मजदूर सभी के चेहरे पर हवाइयां उड़ती नजर आई।…
Read Moreमोहर्रम पर्व में विशेष समुदाय द्वारा फिलीस्तीन का झंडा लगा टी शर्ट पहनने को लेकर विहिप ने परसुडीह थाने में सौंपा ज्ञापन
जमशेदपुर : बीते मोहर्रम पर्व के दिन परसुडीह थाना अंतर्गत 1 नंबर अखड़ा समिति मकदमपुर के मुस्लिम समुदाय के कुछ युवकों द्वारा फिलिस्तीन का झंडा वाला टी शर्ट पहनकर देश विरोधी, जय फिलिस्तीन, पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया गया। जिसके विरोध में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद परसुडीह प्रखंड मंत्री यशवंत कुमार शुक्ला के नेतृत्व में परसुडीह थाने में एक ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही जल्द से जल्द कार्यवाही करने मांग भी की गई। मौके पर सिंहभूम विभाग के सह मंत्री जर्नादन पांडेय, जमशेदपुर महानगर के सह मंत्री भोला लोहार,…
Read Moreहॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर ने एनटीएचए का किया दौरा
जमशेदपुर : शहर स्थित नवल टाटा हॉकी अकादमी को हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर हरमन क्रूइस की मेजबानी करने का सम्मान प्राप्त हुआ और जो एक ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सत्र था। उनके साथ हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह भी मौजूद थे। जिससे अकादमी और क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षण बन गया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने एनटीएचए के कोचों के साथ एक शिक्षाप्रद सत्र का संचालन किया। हॉकी के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव और ज्ञान ने कोचिंग स्टाफ की उच्च-प्रदर्शन…
Read Moreसावन की पहली सोमवारी पर मंत्री ने पत्नी संग लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
जमशेदपुर : कदमा स्थित रंकिनी मंदिर में सूबे के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता के साथ सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव को जल अर्पित कर राज्यवासियों के लिए खुशहाली व समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में मौजूद पुरोहित ने पूरे विधि-विधान से मंत्री और उनकी पत्नी को पूजा कराई। जहां मंत्री ने शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सावन का महीना पवित्र होता है। भगवान शिव हर संकट को हर लेते हैं। सावन…
Read Moreबिस्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सहस्त्रघट पूजा 28 जुलाई को
जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था जेसीआई जमशेदपुर पहचान द्वारा सावन मास के शुभ अवसर पर आगामी 28 जुलाई रविवार को सहस्त्रघट पूजा का आयोजन बिस्टुपुर स्थित सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में किया जा रहा हैं। इस संबंध में संस्था की अध्यक्ष बीना देबुका ने बताया कि 11 पंडितों द्वारा विधिपूर्वक सहस्त्रघट पूजा करायी जाएगी। वहीं सुबह 8 बजे से पूजा शुरू होगी। इस दौरान भगवान शिव का श्रृंगार और महाआरती भी होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में कोई भी जजमान बन सकता हैं। जिसके लिए संस्था…
Read Moreबिस्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का राखी मेला शुरू
जमशेदपुर। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा तीन दिवसीय राखी मेला (प्रदर्शनी सह बिक्री) का आयोजन बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सोमवार से शुरू हो गया और जो बुधवार तक चलेगा। मेला रोजाना सुबह 11 से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान संस्था की वरिष्ठ महिलाओं लता अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, प्रभा पाडिया, बीना खीरवाल द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर मेले का उद्घाटन किया। मेले में पहले दिन ही काफी भीड़ उमड़ी। इसमें 50 स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं मंगलवार मेले…
Read Moreविहिप ने किया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद बिरसानगर प्रखंड के तत्वाधान में पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। वहीं बिरसानगर जोन नंबर 2 डुंगरी टोला आदिवासी बॉयज क्लब के सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में नेत्र से संबंधित बीमारियों का दर्जनों लोगों ने जांच करवाया। इस दौरान आंख से कम दिखना एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन के लिए दो लोगों को शिविर से ऑपरेशन के लिए भेजा गया। मौके पर जिला मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंगदल महानगर सहसंयोजक चंदन दास, बिरसानगर प्रखंड समिति अध्यक्ष…
Read Moreडीसी के निर्देश पर डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पुस्तकालय समिति की बैठक
32 सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय का संवर्धन राज्य योजना से किए जाने पर हुई चर्चा जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर डीडीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार जिला स्तरीय पुस्तकालय समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बताते चलें कि राज्य योजना से पूर्वी सिंहभूम जिले के 32 सरकारी विद्यालयों में पुस्तकालय का संवर्धन किया जाना है और जिसमें सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मॉडल विद्यालय भी शामिल हैं। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 के…
Read Moreबिरसानगर पुलिस ने 12 घरेलू गैस सिलेंडर के साथ एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जमशेदपुर : बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 3 कुआं मैदान के पास रहने वाले आरोपी दुकानदार वकील कुमार द्वारा अवैध रूप से घरेलू एलपीजी गैस के 12 सिलेंडर अवैध रूप से चोरी छुपे बेचने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तारी के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से सिलेंडर भी जब्त किया है।
Read Moreआदित्यपुर यार्ड में देर रात्रि वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत, शव की नहीं हो पाई पहचान
जमशेदपुर : आदित्यपुर रेलवे यार्ड के अप लाइन में देर रात्रि लगभग 12:15 बजे एक ट्रेन की चपेट में आकर 55 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना में शव दो टुकड़ों में बंट चुका था। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश भी की। मगर उसे किसी ने भी नहीं पहचाना। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।
Read Moreविधि विधान से रुद्राभिषेक हुआ संपन्न, हजारों लोगों ने ग्रहण किया “महाप्रसाद
बारीडीह में दो दिनों तक रहा उत्सव-सा माहौल, हाथी कानपूड़ी और आलू-परवल की सब्जी का चखा स्वाद जमशेदपुर: बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में श्रावण मास के पहले सोमवार को विधायक सरयू राय द्वारा भगवान शिव के रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसके बाद दोपहर 1 बजे से पास स्थित रामार्चा मैदान में हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया और जो देर रात्रि तक चला। इस दौरान रामार्चा पूजा और रुद्राभिषेक संपन्न कराने वाले पंडित विनोद पांडेय ने बताया कि सोमवार की सुबह सबसे पहले गौरी-गणेश, वरुण, नवग्रह, मात्रिका आदि…
Read Moreरोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर दलमा की नई टीम ने संभाला पदभार
यूनाइटेड क्लब में 12 वां स्थापना समारोह आयोजित जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर दलमा का बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब में शुक्रवार को आयोजित 12 वें स्थापना समारोह में 2024-25 की नयी टीम ने कार्यभार संभाला। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी और सचिव सुचिस्मिता चक्रवर्ती ने अपनी टीम के साथ शपथ भी ली। पदभार संभालने के बाद अध्यक्ष मनीष कुमार चौधरी ने क्लब के नव कार्यकाल की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केरला समाजम माडल स्कूल के चेयरमैन केपीजी नायर और विशिष्ट अतिथि…
Read Moreरामार्चा पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर
20 जुलाई को होगा वेदी का निर्माण, 21 जुलाई सुबह 8 बजे से पूजा, 22 जुलाई को दोपहर 12.30 से महाप्रसाद जमशेदपुर: विधायक सरयू राय 24 वें वर्ष भी रामार्चा पूजा का आयोजन कर रहे हैं। जिसके तहत 21 जुलाई की सुबह 8 बजे से रामार्चा पूजा प्रारंभ हो जाएगी। इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। विधायक कार्यालय के निकट वाला मैदान, जिसे अब रामार्चा मैदान भी कहा जाने लगा है, वहां पंडाल लग रहा है। 22 जुलाई को इसी मैदान में महाप्रसाद का वितरण होगा। पिछले कई…
Read Moreजमशेदपुर अभिभावक संघ ने उपायुक्त कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
अभिवंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों को 12 वीं तक नि:शुल्क शिक्षा देने की मांग जमशेदपुर : नई शिक्षा नीति के तहत जमशेदपुर अभिभावक संघ ने अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह जिले के उपायुक्त कार्यालय में अभिभावकों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष ने उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में वर्ष 2011 में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने के बाद शहर के निजी स्कूलों में प्रवेश कक्षा की…
Read Moreमुहर्रम जुलूस में फिलीस्तीन का झंडा फहराकर शहर का सौहार्द बिगाड़ने को लेकर विहिप और बजरंग दल ने की कार्रवाई की मांग
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत चौक बाजार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा फिलीस्तीन का झंडा फहराकर धार्मिक माहौल को भड़काने का कार्य किया गया है। साथ ही इससे समस्त हिन्दू समाज काफी आक्रोशित है। भारत देश से दूर दो देशों की लड़ाई में समुदाय विशेष का पक्ष लेकर हमास और हिजबुल्ला जैसे आतंकवादी संगठनों का पक्ष लेते हुए धार्मिक जुलूस में फिलीस्तीन का झंडा लहराना गहरे षडयंत्र को दर्शाता है। ऐसा कर जमशेदपुर शहर की शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल को अशांत कर हिंदू समाज…
Read More