डीसी की अध्यक्षता में हुई झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना की बैठक

  जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में सोमवार डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना रबी वर्ष 2022-23 अन्तर्गत योग्य आवेदक किसानों के अनुमोदन के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी ने सभी तरह के सत्यापन के बाद 37 योग्य आवेदक किसानों की सूची समिति के समक्ष समर्पित किया। उक्त अनुमोदित सूची के अन्तर्गत 37 किसानों का राहत राशि कुल – 2,55,210 रुपए मात्र का आवंटन की मांग राज्य नोडल पदाधिकारी से किये जाने पर सहमति…

Read More

डीसी की अध्यक्षता में हुई 500 एमटी गोदाम के लिए लैम्पसों के चयन के लिए जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक

  जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में सोमवार डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में 500 एमटी गोदाम के लिए लैम्पसों के चयन के लिए जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, जिला कृषि पदाधिकारी विवेक बिरूआ, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहायक निबंधक सहयोग समितियां भी उपस्थित रहे। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 500 एमटी गोदाम निर्माण के लिए जिला को लैम्पसों का लक्ष्य प्राप्त था। जिसके आलोक में निदेशालय को 7…

Read More

एसडीएम ने बीपीओ एवं लेखा सहायक पद के लिए आयोजित परीक्षा केन्द्र का किया निरीक्षण 

  जमशेदपुर : मनरेगा के सृजित पदों के विरूद्ध संविदा आधारित पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा सोमवार साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित किया गया। वहीं बीपीओ एवं लेखा सहायक पद पर भर्ती के लिए परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन को लेकर धालभूम एसडीएम शताब्दी मजूमदार द्वारा परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी का जायजा भी लिया। साथ ही केंद्राधीक्षकों समेत परीक्षा कार्य में लगे अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों…

Read More

जमशेदपुर वूमेंस क्लब और हाईटेक कैपिटल ने मनाया महिला दिवस

  महिलाओं का वित्तीय रुप से स्वतंत्र होना बड़ी बात – सरयू राय   अंततः स्त्री घरेलू हिंसा का शिकार हो ही जाती है – मीनाक्षी दूबे   जमशेदपुर : सोमवार को जमशेदपुर वूमेंस क्लब और हाईटेक कैपिटल के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसका नाम स्त्रीधन था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुंबई से आईं स्टोरी टेलर मीनाक्षी दूबे ने सभा को कहानियों के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और नारी सशक्तिकरण के बारे…

Read More

टाटानगर स्टेशन-करनडीह मार्ग पर दो ट्रैफिक चेक पोस्ट से जनता परेशान

  विधायक ने विधानसभा पटल पर उठाया मुद्दा   जनता की सहूलियत के लिए किसी एक चेक पोस्ट को हटाया जाए – संजीव सरदार   जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से करनडीह मुख्य मार्ग पर यातायात विभाग द्वारा अनावश्यक रूप से दो ट्रैफिक चेक पोस्ट बनाए जाने के कारण आम जनता, स्कूली बच्चों के साथ-साथ कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर मुद्दे को पोटका विधायक संजीव सरदार ने सोमवार झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया। इस दौरान विधायक ने कहा…

Read More

भूमिज समाज की परंपरागत व्यवस्था को सशक्त बनाने की पहल

  समाज जागरूक रहे, अबुआ सरकार हर कदम साथ – संजीव सरदार   – ग्राम से राज्य स्तर तक सामाजिक जागरूकता के लिए बनाई गई टीम   जमशेदपुर : भूमिज समाज के समाजिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रतिनिधियों की बैठक पोटका स्थित तेंतला रिसोर्ट में रविवार को आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले झारखंड सरकार के आदिवासी परामर्शदातृ परिषद के सदस्य बनाये जाने पर बधाई दी। साथ ही बैठक में भूमिज समाज के समाजिक व्यवस्था को…

Read More

जमशेदपुर तमिल युवा समाज ने भवन के लिए विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

  जमशेदपुर : कदमा स्थित जमशेदपुर तमिल युवा समाज के अध्यक्ष राजेश नायडू उर्फ राजा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रविवार बिस्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में विधायक सरयू राय से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया है कि समाज के लोगों द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाता रहा है। जिसके लिए उन्हें दूसरे के भवन पर निर्भर रहना पड़ता है और जिससे उन्हें कई बार कार्यक्रम करने में खासा परेशानी भी होती है। वे पूर्व से भवन की मांग करते आ रहे हैं। मगर…

Read More

पोटका में अवैध धंधों के रोकथाम के लिए तीर धनुष ले सड़क पर उतरेगा झामुमो

  भाजपा के संरक्षण से फल फूल रहा क्षेत्र में अवैध कारोबार : झामुमो   जमशेदपुर : पोटका में भाजपा नेताओं के संरक्षण में जमशेदपुर के माफियाओं द्वारा अवैध कारोबार किया जा रहा है। जिससे राज्य सरकार को प्रतिमाह करोंड़ों के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। झामुमो अब यह बर्दाश्त नहीं करेगा। उक्त बातें झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन और सुनील महतो ने हाता में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में क्षेत्र के विभिन्न क्रशर प्लांटों…

Read More

जमशेदपुर में 30 मार्च से 12 अप्रैल तक विहिप 151 स्थानों मे मनायेगी “श्रीरामोत्सव”

  जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन में रविवार की संध्या विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की बैठक में “रामोत्सव” मनाने का निर्णय लिया गया। जो हिंदू नववर्ष 30 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल ‘हनुमान जन्मोत्सव’ तक शहर के विभिन्न मंदिरो, अखाड़ों और धार्मिक स्थलों में हिंदू समाज के बीच मनाया जायेगा और जहां चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाली पवित्र माह मे प्रभू श्रीराम के गौरवमय आदर्श जीवनी को सनातन समाज के बीच पुनः जीवंत किया जायेगा। जिससे सनातन समाज की प्रभू श्रीराम के प्रति भक्ति और…

Read More

गोलमुरी एनटीटीएफ तकनीकी संस्थान में मना महिला दिवस समारोह

  जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान परिसर में रविवार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह आयोजित किया। जिसका शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य प्रीता जॉन द्वारा सभी महिला सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर हुआ। जिसके बाद संस्थान से जुड़ी सभी महिला सदस्य को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सभी ने मिलकर केक कटिंग कर अंतरराष्ट्रीय महिलाएं दिवस की शुभकामनाएं एक दूसरे को प्रेषित भी की। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्य ने कहा कि आज के इस नए दौर में हर क्षेत्र में महिला-पुरुषों को समान सम्मान दिया जाता…

Read More

विधायक सरयू राय ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

  होली के गीतों पर झूमते रहे लोग, खूब लगे ठुमके   सांसद भी हुए शामिल, महिलाओं ने खूब जमाया रंग, हर दल के लोग जुटे   जमशेदपुर : बिस्टुपुर स्थित आवासीय कार्यालय में पश्चिमी के विधायक सरयू राय द्वारा रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह रंगारंग रहा। इस दौरान भोजपुरी गीतों पर फगुआ की जो रसधारा बही, वह शाम तक बहती ही रही। जहां लोगों ने विधायक सरयू राय को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दीं। वहीं लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी थी। इस समारोह में…

Read More

साकची धालभूम क्लब में सजेगा जीण माता का भव्य दरबार

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर द्वारा साकची धालभूम क्लब मैदान में आगामी 25 मार्च को जीण माता का 19 वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। समारोह के दौरान दोपहर में मां भवानी जीण शक्ति का महामंगल पाठ और संध्या में भजनों की अमृत वर्षा होगी। महा मंगलपाठ 1501 महिलाओं द्वारा किया जायेगा। इसके लिए बाहर से प्रसिद्ध 11 पाठ वाचक कलाकार शहर आ रहे हैं और जो संगीतमई नृत्य नाटिका (देवांजली डांस ग्रुप के कलाकारों) की…

Read More

बारीडीह में सैन्य मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया महिला दिवस समारोह

  जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का अंग सैन्य मातृशक्ति जमशेदपुर द्वारा महिला दिवस समारोह का आयोजन न्यू बारीडीह स्थित सभागार में किया गया। जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं महिला दिवस के बहाने पूर्व सैनिकों की पत्नियां मातृशक्ति के बैनर तले मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं सैन्य मातृशक्ति द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘बाहा पर्व’ पर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पूजा-अर्चना कर की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना

  कहा आदिवासियों की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को प्रकृति उपासना के महापर्व ‘बाहा’ के अवसर पर शहर के कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 5 मिलन समिति मैदान के पास स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री…

Read More

साकची शिव मंदिर से 10 मार्च को निकलेगी बाबा श्याम की 160 वीं रात्रि निशान यात्रा 

  2500 से 3000 महिला-पुरुष अपने हाथों में लेकर चलेंगे निशान, कोलकाता के कारीगरों द्वारा सजाया जा रहा विशाल चलंत दरबार   जमशेदपुर : शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संगठन श्री श्याम बाल मंडल अंतर्गत श्री श्याम रात्रि निशान यात्रा समिति के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 10 मार्च को 160 वीं विशाल रात्रि निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा साकची बाजार स्थित शिव मंदिर से संध्या 7 बजे निकाली जाएगी और जो शहर के पलंग मार्केट, बसंत टॉकिज, साकची थाना, गरमनाला रोड होते हुए…

Read More

एसएसजी इंग्लिश स्कूल में महिला दिवस पर साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

  जमशेदपुर : श्री साकची गुजराती (एसएसजी) इंग्लिश स्कूल सभागार में शनिवार महिला दिवस के अवसर पर टाटा समूह के सीएसआर के तहत महिला साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य वंचित और अशिक्षित महिलाओं को बुनियादी शिक्षा प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना तथा डिजिटल साक्षरता और ऑनलाइन सेवाओं के उपयोग की जानकारी देना था। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या डॉ मौसमी, शिक्षक और बड़ी संख्या में महिला अभिभावक उपस्थित रहीं। इस दौरान प्रशिक्षक अंकित कुमार ने महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए…

Read More

जमशेदपुर में सबल अवार्ड्स के 5 वें संस्करण का हुआ समापन

  जमशेदपुर : कदमा जुस्को स्कूल परिसर में स्थित कुड़ी महंती ऑडिटोरियम में आयोजित सबल अवार्ड्स के 5 वें संस्करण का धूमधाम से समापन हुआ। यह आयोजन दिव्यांगजन की अद्वितीय प्रतिभाओं को पहचानने और उनकी अदम्य दृढ़ साहस का जश्न मनाने के लिए समर्पित था। सबल अवार्ड्स के ग्रैंड फिनाले में कला जगत के विभिन्न क्षेत्रों से 38 प्रतिभाशाली हस्तियों का संगम हुआ। जिन्होंने अपनी-अपनी श्रेणियों में फाइनलिस्ट के रूप में जगह बनाई। इस अवसर पर एस गोविंदराज (आयुक्त, दिव्यांगजन, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार), राजीव रतूरी (स्ट्रैटेजिक…

Read More

टाटा स्टील यूआईएसएल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

  – 250 से अधिक महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया   जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने शनिवार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में टग ऑफ वॉर, थ्री-लेग्ड रेस और डंब चैरड्स जैसी रोचक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी जोश और खेल भावना का प्रदर्शन किया। विजेताओं को उनके उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के लिए सम्मानित भी किया गया। इस समारोह में…

Read More

विधानसभा में गुंजा रैयतों को मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा

  विधायक संजीव सरदार ने तेज की पहल, कहा जल्द प्रक्रिया पूरी कर रैयतदारों को मिले मुआवजा   जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा सत्र में पोटका विधायक संजीव सरदार ने क्षेत्र के रैयतदारों को अब तक मुआवजा नन मिलने का मुद्दा जोरदार से उठाया। इस दौरान उन्होंने तारांकित प्रश्नों के माध्यम से कहा कि पोटका एवं डुमरिया प्रखंड के विभिन्न रैयतों की भूमि अधिग्रहण कर 2022-23 में कई निर्माण कार्य कराए गए थे। लेकिन प्रभावित ग्रामीणों को अब तक उनका उचित मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग…

Read More

बंगाल पुलिस पुरुलिया जेल से रिमांड पर कैदी को लेकर पहुंची शहर, न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजा घाघीडीह जेल

  जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल पुरुलिया जेल से बेलगुमा पुलिस लाइन में तैनात एएसआई और जवानों ने पुलिस वाहन से शुक्रवार की दोपहर राहुल प्रमाणिक नामक कैदी को रिमांड पर जमशेदपुर शहर लेकर पहुंची। यहां पहुंचने के बाद एमजीएम अस्पताल में कैदी का चिकित्सकीय जांच भी कराया गया। इस दौरान जमशेदपुर न्यायालय की पुलिस भी साथ थी। जिसके बाद बंगाल पुलिस ने कैदी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां जमशेदपुर न्यायालय ने कैदी को रिमांड में ले लिया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मामले का पता नहीं चल सका था।

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर टीआरएफ ने 20 रोगियों को लिया गोद, 20 पैकेट आहार किया वितरित

  जमशेदपुर : टीआरएफ ने प्रधानमंत्री क्षय रोग मुक्त भारत अभियान में सरकार के साथ सहयोग करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले से 20 रोगियों को गोद लिया और उनके उपचार के दौरान पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टीबी (तपेदिक) के मरीज हैं। साथ ही इससे पीड़ित लोगों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। टीबी आमतौर पर समाज के सबसे ज्यादा आर्थिक रूप से उत्पादक आयु वर्ग को प्रभावित करता है। जिसके परिणामस्वरूप काम के दिनों में काफी कमी आती है और टीबी के…

Read More

पर्व त्यौहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने चलाया जांच अभियान

  फूड सैंपल जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा   जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल द्वारा आगामी पर्व-त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर ने जुगसलाई स्थित छप्पन भोग एवं न्यू गणगौर मिठाई के निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुलाब जामुन, बेसन गजक, कलाकंद और पतीसा रोल का नमूना भी संग्रहण किया। मौके पर उन्होंने बताया कि लिए गए सैंपल को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला…

Read More

विधायक संजीव सरदार ने सदन पटल पर उठाया चिकित्सकों की कमी का मुद्दा

  कहा उप स्वास्थ्य केंद्रों में अविलंब चिकित्सकों का पदस्थापन किया जाए   जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा सदन पटल पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मामला जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने शून्यकाल में मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के डूंगरी, भुमरी, मानुपुर, डुमरिया, आंवलटोला और आसनबनी के उप-स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के नहीं होने से गरीब और असहाय लोगों को इलाज के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की…

Read More

“सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन”

  3-18 वर्ष के बच्चों का अनिवार्य शिक्षा को लेकर मुखिया का किया गया उन्मुखीकरण   जमशेदपुर : नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, समग्र शिक्षा एवं नई शिक्षा नीति पंचायत प्रतिनिधि/स्थानीय प्राधिकार को महत्पूर्ण कार्य दिए गए हैं। स्थानीय प्राधिकार को 3-18 आयु वर्ग के सभी बच्चों का शिशु पंजी अद्यतीकरण, नामांकन, ठहराव एवं 12 वीं कक्षा तक शिक्षा पूर्ण कराने की जिम्मेदारी दिया गया है। इस जिम्मेवारी से अवगत कराने एवं अपेक्षित सहयोग के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन सिदगोड़ा स्थित टाउन…

Read More

साकची जेल में एसडीएम के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय टीम ने तलाशी, कुछ नहीं हुआ बरामद 

  जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर साकची जेल में देर रात्रि औचक तलाशी ली गई। धालभूम एसडीएम शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष कैदियों के दोनों वार्डो की गहन जांच की गई। इस दौरान जेल के अंदर से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। इसके अलावा जेल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज, विजिटर रजिस्टर, कारा परिसर की भी जांच की गई। परंतु किसी भी प्रकार कोई संदिग्ध वस्तू नहीं मिली। इस संबंध में डीसी ने…

Read More