सोढ़ के समीप बोलेरो ने खड़ी ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, चार घायल

रामगढ़ के चेटर से पारसनाथ घूमने जा रहे थे लोग, हादसे से गांव में छाया मातम Umesh रजरप्पा: रामगढ़-बोकारो राजमार्ग संख्या-23 स्थित चितरपुर प्रखंड के सोढ़ में बुधवार की अहले सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें तीन की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रामगढ़ के चेटर निवासी टेकलाल महतो के परिजन बोलेरो पर सवार होकर घूमने के लिए पारसनाथ जा रहे थे। इस दौरान सोढ़ के समीप खड़ी सीमेंट लदी ब्रेकडाउन ट्रक को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क…

Read More

16 सुत्री मांगे पूरी करने को लेकर मिले सरकारी आश्वासन के उपरांत टूटा डीलरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, राशन उठाव एवं वितरण आज से

मो. ओबैदुल्लाह शम्सी रांची:- राज्य सरकार के साथ फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन झारखंड की पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही वार्ता के अंतिम दौर में अनिश्चित कालीन हड़़ताल पर दो घंटे लम्बी चली मैराथन बैठक में राज्य के जन- वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की मांगों पर बिंदुवार चर्चा कर राज्य सरकार ने अपना निर्णय दिया। उक्त महत्वपूर्ण मीटिंग में राज्य सरकार द्वारा लिए गये अहम निर्णय निम्न हैं।   1.माननीय मुख्यमंत्री जी के घोषणा के आलोक में साकारात्मक रुख अपनाते हुए राज्य सरकार खाद्यान्नों के कमीशन में बढ़ोतरी…

Read More

ट्रेनों में धड़ल्ले से चल रहा अवैध हॉकरों द्वारा सामान बेचने का खेल, गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस में हुआ खुलासा

जमशेदपुर : भारतीय रेलवे की ट्रेनों में अवैध रूप से हॉकरों का चढ़ना जारी है और यह सब कुछ आरपीएफ व वाणिज्य विभाग की मिलीभगत से होता है। जबकि रेल बोर्ड का आदेश है कि अगर ऐसा कोई दिखा तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे। वहीं ट्रेनों में जारी इस अवैध गोरखधंधे का खेल एक यात्री ने उजागर किया है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। यह दृश्य गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20104 का है। जहां थर्ड एसी में सफर कर रहे एक यात्री ने…

Read More

परसुडीह पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : परसुडीह थाना की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार युवक उदय प्रताप उर्फ चीकू ने परसुडीह थाना अंतर्गत ओड़िया विद्या सागर पल्ली स्कूल के पास से बाइक चुराया था। इस दौरान पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वहीं घटना के बाद मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से आरोपी की पहचान की। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मंगलवार न्यायिक हिरासत…

Read More

भगवान के नाम पर साइबर बदमाश भक्तों से कर रहे हैं ठगी

जमशेदपुर : इस दिनों साइबर बदमाश ठगी करने के लिए नया पैंतरा आजमा रहे हैं। जिसके तहत प्रभु श्रीराम के नाम का सहारा लेकर बदमाश ऑनलाइन एप गुगल पे, फोन पे, पेटीएम और क्यूआर कोड भेजकर भक्तों से ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। जबकि हैरान करने वाली बात तो यह है कि जब इन ठगों के बारे में किसी को पता चलता है और लोग इन ठगों को ऐसा करने से मना करते हैं तो ये ठग निडर होकर बोलते है कि उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं…

Read More

झारखंड राज्य में सुडी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देना होगा

गोमो:  झारखंड राज्य में सुडी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने को लेकर झारखंड सुडी समाज कल्याण समिति तोपचांची सह चंद्रपुरा प्रखंड के द्वारा तेलो गांव में वार्षिक सम्मेलन 9 जनवरी 2024 को हुआ। इस दौरान सुडी समाज के लोगों द्वारा झारखंड राज्य में सुडी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग की गई। वहीं सुडी समाज को बेहतर बनाने के लिए कई बातों पर चर्चा हुई। जैसे सुडी समाज में अब विधवा विवाह शुरू करने की बात कही गई। साथ ही बिना दहेज की शादी करने…

Read More

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की शिकायत, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधानः- उपायुक्त वरुण रंजन धनबाद: दिनांक 09 जनवरी 2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके द्वारा जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया गया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा। जनता दरबार में मुख्यतः शिक्षा, जमीन विवाद संबंधी, पारिवारिक विवाद, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, स्वास्थ्य, मुआवजा, सरकारी जमीन पर कब्जा, जाति, आवासीय…

Read More

शहर में बढ़ते टोटो के आतंक को संज्ञान में ले प्रशासन- राजेश

मो. ओबैदुल्लाह शम्सी गिरिडीह:- भाकपा माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी कामरेड राजेश सिन्हा की छवि विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलने एवं आम जनता के हितों और उनके सरोकार से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाने की रही है। अभी हाल ही में उनका उसरी बचाओ अभियान पूरे जिले भर में खासा चर्चित रहा। इसी क्रम में उन्होंने शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था के लिए टोटो की संख्या में बेतहाशा वृद्धि एवं इसे चलाने को लेकर नाबालिग चालकों के बढ़ते ट्रेंड या प्रचलन पर संवाददाता मो. ओबैदुल्लाह शम्सी को…

Read More

तुमांग लैम्पस भवन में मुखिया संतोष कुमार महली ने किया धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन

Md Mumtaz खलारी: खलारी प्रखंड के तुमांग पंचायत अंतर्गत मंगलवार को तुमांग लैम्पस भवन में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन तुमांग मुखिया संतोष कुमार महली के द्वारा किया गया। मौके पर लैम्पस अध्यक्ष किसुन मुंडा ने बताया की प्रखंड के किसान धान अधिप्राप्ति केंद्र पर अपना पंजीकरण करवा कर धान बेच सकते हैं। इस वर्ष किसानों से प्रति क्विंटल 2300 रुपये की दर से धान अधिप्राप्ति किया जाएगा। वहीं मुखिया संतोष कुमार महली ने कहा की तुमांग लैम्पस भवन में धान अधिप्राप्ति केंद्र के खुलने से क्षेत्र के किसानों को…

Read More

सीसीएल को मिनीरत्न कंपनी बनाने में रैयतो एवं विस्थापितो का 80 प्रतिशत योगदान : श्यामजी महतो

Md Mumtaz खलारी: रैयत विस्थापित मोर्चा के डकरा शाखा सचिव श्यामजी महतो ने एनके एरिया महाप्रबंधक को यहां के रैयत विस्थापितों को सीसीएल की कल्याणकारी योजनाओं में अधिकतम लाभान्वित करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि सीसीएल को मिनीरत्न कंपनी बनाने में यहां के रैयतो एवं विस्थापितो का 80 प्रतिशत योगदान रहा है। इसलिए यहां के रैयत और विस्थापितों के कल्याण के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने पत्र के माध्यम से मांग किया की रैयतो को सीसीएल की ओर से एक प्रमाण पत्र…

Read More

खलारी में शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 166वां शहादत दिवस मना

Md Mumtaz खलारी: खलारी बैंक चौंक स्थित मैदान में सोमवार को शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह मेमोरियल सोसाइटी के बैनर तले मजदूर नेता सह पूर्व जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी के अध्यक्षता में वीर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का 166वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुरनाडीह परियोजना पदाधिकारी शकील अहमद व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य सरस्वती देवी, रैयत मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन, इस्लाम अंसारी, मुफती अब्दुल्लाह अजहरी, कांग्रेस प्रदेश सचिव इंदिरा तुरी, कांग्रेस जिला महासचिव तनवीर आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष…

Read More

नीलाम्बर पीताम्बर सनसाईन इंग्लिश स्कूल में प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख की 194 वी जयंती मनाई गई

Md Mumtaz खलारी: जामडीह स्थित नीलाम्बर पीताम्बर सनसाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल में मंगलवार को विद्यालय निदेशिका अनिता गंझू के नेतृत्व में फातिमा शेख की जयंती मनाई। इस मौके पर सर्व प्रथम विद्यालय निदेशिका अनिता गंझू सहित शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं ने फातिमा शेख की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिसके बाद विद्यालय निदेशिका अनिता गंझू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख ने फुले दम्‍पत्ति के साथ काम किया और दलित मुस्लिम महिलाओं, बच्चों को शिक्षित करने की शुरुआत…

Read More

पथ निर्माण परियोजनाओं के प्रभावितों से 10 तक मांगा गया आवेदन

जमशेदपुर : जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग द्वारा 9 जनवरी से मुआवजा भुगतान कैंप आयोजित किया जा रहा है। वहीं परियोजनाओं के अंतर्गत अर्जित भूमि के प्रभावित रैयतों से मुआवजा भुगतान के लिए 10 फरवरी तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। जबकि दूसरी ओर कैंप में जिले के विभिन्न परियोजनाओं के लिए अर्जित भूमि के प्रभावित रैयतों से मुआवजा भुगतान से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। साथ ही इसके त्वरित निष्पादन के लिए कार्य भी किया जाएगा। वहीं विभाग से मिली जानकारी…

Read More

सृष्टि चौधरी बनी सीए, माता-पिता को दिया श्रेय

जमशेदपुर : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) के फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। जिसमें जुगसलाई निवासी सृष्टि चौधरी उत्तीर्ण हुई हैं। जिसका पूरा श्रेय उसने पिता स्व. श्याम चौधरी और मां पूनम चौधरी समेत पूरे परिवार को दिया हैं। वहीं डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की छात्रा रही सृष्टि ने बताया कि उनके पिता कहते थे कि – लक्ष्य अटल तो बच्चा सफल। यही बात आज वह पढ़ने वाले सभी बच्चों से कहना चाहती है कि लक्ष्य अटल रखने से जीत जरूर हासिल होगी।…

Read More

राज्यपाल के पास फरियाद लेकर पहुंचे दंपत्ति, एसएसपी को दिए कार्रवाई के आदेश

जमशेदपुर : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के शहर आगमन पर गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी दंपत्ति ने उनसे मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई। दंपति ने उन्हें बताया कि बिल्डर द्वारा उनके साथ मारपीट की जाती है। जिसपर राज्यपाल ने मौके पर मौजूद उपायुक्त और एसएसपी को मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आदेश भी दे दिया। मामले में बताया जा रहा है कि पीड़ित दंपति मनोज अग्रवाल गोलमुरी थाना अंतर्गत टुइलाडूंगरी में भोला राम से एक फ्लैट 4 वर्ष पहले खरीदा था। इस दौरान उन्होंने भोलाराम और उनके पुत्रों को पार्किंग…

Read More

राज्यपाल ने की मेगा आई कैंप लगाने वाले संस्था की सराहना, सम्मानित भी किया

जमशेदपुर : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार राम मनोहर लोहिया नेत्रालय जमशेदपुर एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘मेगा आई कैंप-2024’ में उपस्थित होकर वहां उपचार कराने वाले मरीजों से कुशलक्षेम जाना। इस दौरान राज्यपाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी अपनी निःस्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है। साथ ही यह संकट के समय जरूरतमंद लोगों को सहायता भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान ने इस नेत्र…

Read More

टुसू पर्व झारखंड प्रदेश का मुख्य पर्व है : मंटू महतो

गोमो: मंगलवार को तोपचांची प्रखंड युवा एकता मंच की ओर से “टुसु शोभा यात्रा”का आयोजन हुआ। यह ‘टुसू शोभा यात्रा’ स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो एवं स्वर्गीय टेकलाल महतो के स्टैचू मानटांड से शुरू हुआ। जो तोपचांची, जीटी रोड, हटिया मैदान, तोपचांची थाना, सुभाष चौक, वाटर बोर्ड मोड होते हुए लीची बगान के लिए आगे बढ़ा। इसमें डीजे की धुन पर एवं परंपरागत ढोल मांदर के थाप पर बच्चा- बच्ची, महिला-पुरुष, युवा पारंपरिक टुसू गीत संगीत पर जमकर नाच गान करते हुए नजर आए। जगह-जगह लोग शोभा यात्रा में जुटते चले…

Read More

तेतुलमारी थाना के नए थानेदार को जिला अध्यछ ने बुक्के देकर सम्मानित किया

गोमो: तेतुलमारी थाना के नये थाना प्रभारी आलम चन्द महतो जी के उनके कार्यालय मे झा. मु. मो. एवं किसान मोर्चा के जिलाअध्यक्ष शिव प्रसाद महतो जी एवं अशोक चोहान जी बुक्के देकर सम्मानित कर बधाई दिए

Read More

झारखंड राज्य में सुडी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देना होगा

झारखंड राज्य में सुडी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने को लेकर झारखंड सुडी समाज कल्याण समिति तोपचांची सह चंद्रपुरा प्रखंड के द्वारा तेलो गांव में वार्षिक सम्मेलन 9 जनवरी 2024 को हुआ। इस दौरान सुडी समाज को लोगों द्वारा झारखंड राज्य में सुडी जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग की गई। वहीं सुडी समाज को बेहतर बनाने के कई बातों पर चर्चा हुई। जैसे सुडी समाज में अब विधवा विवाह शुरू करने की बात कही गई। साथ ही बिना दहेज की शादी करने तथा बेटी…

Read More

चंद्रपुरा स्टेशन में 10 जनवरी सुबह डीसी ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे सांसद

कतरास: चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन पर 10 जनवरी की सुबह सांसद सीपी चौधरी डीसी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे । धनबाद रेल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार ने यह जानकारी दी है। चंद्रपुरा स्टेशन में यह कार्यक्रम 6:30 बजे से 7:10 तक होगा उल्लेखनीय है कि 15 जून 17 से डीसी ट्रेन सहित कई ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। सांसद सीपी चौधरी, विधायक ढुलू महतो, सांसद आदित्य साहू के प्रयास के बाद यह ट्रेन पटरी पर लौट रही है। ट्रेन परिचालन की खबर से…

Read More

बड़कागांव में स्व. गुरुदयाल महतो तोरण द्वार बनेगा-अंबा प्रसाद

गुरदयाल महतो जी ने विकास की लकीर खींची, बड़कागांव के लिए उनका योगदान अमूल्य-अंबा प्रसाद बड़कागांव: स्व. गुरुदयाल महतो के जयंती सह जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय के वर्षगांठ समारोह पर विधायक अंबा प्रसाद ने बड़कागांव के बड़कागांव के लिए उनके द्वारा दी गई अमूल्य योगदान के लिए बड़कागांव में उनके नाम पर तोरण द्वार निर्माण करने की बात कही है। उनके जयंती के अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने याद करते हुए कहा कि गुरुदयाल महतो जी ने विकास की लकीर खींची गई थी। उनके आदर्शों एवं कुशल नेतृत्व के…

Read More

14 जनवरी को बादम में मकर संक्रांति का लगेगा मेला

पंचवाहिनी गुफानुमा नदी में स्नान कर लोग करते हैं मंदिर में पूजा संजय सागर बड़कागांव: बादम पंचायत के हाहरो नदी तट पर स्थित पंचवाहनी मंदिर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का मेला आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. पूजा समिति के अध्यक्ष संजय मेहता, कोषाध्यक्ष गोविंद महतो, सचिव दिलीप कुमार को बनाया गया है. इनके नेतृत्व में मेला के प्रांगण में साफ सफाई किया गया. मेले के सफल बनाने में दांगी ड्रैमेटिक क्लब के अध्यक्ष भूदेव महतो, सचिव संतोष कुशवाहा, कोषाध्यक्ष बैजनाथ कुमार, मुखिया प्रतिनिधि…

Read More

गुरदयाल महतो की जयंती एवं बालिका उच्च विद्यालय का स्थापना दिवस मनाया गया

गुरुदयाल महतो की योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है : यासमीन संजय सागर बड़कागांव : पूर्व प्रमुख गुरदयाल महतो की जयंती सह बालिका उच्च विद्यालय की स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. गुरदयाल महतो की जयंती के मौके पर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न गांव में प्रभात फेरी निकाली. इस दौरान जीडीएम चौक स्थित गुरुदयाल महतो की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण किया. तत्पश्चात बालिका उच्च विद्यालय में सभा का आयोजन किया गया. इसके अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं संचालन राम लखन महतो ने किया. बालिका उच्च…

Read More

बड़कागांव के विभिन्न गांवो में अयोध्या के पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई

संजय सागर बड़कागाँव : बड़कागांव प्रखंड के बादम,महुगाईकला तलसवार में अयोध्या के पूजित अक्षत कलश को शोभा यात्रा के साथ ग्रामीणों के बीच आमंत्रण वितरण किया गया. महुगायी शिव मंदिर, बादम के पंचवाहिनी मंदिर, एवं तलसवार के मंदिरों में विधिवत पूजा कर गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव में शोभा यात्रा विभिन्न मुहलों में निकाली गई. यात्रा के दौरान घर-घर पूजित अक्षत को आमंत्रित वितरण की गई. बादम में विंदेश्वरी महतो, भुदेव महतो, बैजनाथ महतो, संतोष मेहता, संजय मेहता, दिलीप महतो, राजेन्द्र महतो, सचिन कुमार, रवि कुमार दांगी, ज्ञानी महतो,  शत्रुघ्न…

Read More

नकुल महतो ने 41 जरूरतमंदों को दिया कंबल

Sanjay Sagar बड़कागांव: बढ़ते हुए ठंड से बचने के लिए जीसस मिशनरी सोसायटी आफ कर्णपुरा द्वारा जे बी के एस एस के सक्रिय सदस्य नकुल महतो द्वारा 41 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. मौके पर रामदेव उरांव, बसु भुइयां, छेदी उरांव, मोसोमात पारनी, मो लगिया, किस्मतया देवी, मो दीपिका, ललित मिंज, संजय कुमार दांगी, शिव तुरी, सुभाष कुमारी, पारो देवी टेपा भुइयां, प्रेम भुइयां, करमी देवी, बिंदिया देवी, कर्मी देवी, मुनिया देवी, सुकांति देवी, अनिता कुमारी, ललिया देवी, बाबू उरांव, बिगी बेदी, हीरामन देवी, बंदिनी देवी, पारो देवी,…

Read More