मलेशिया में जॉब का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजा तो बैंकाक पुलिस ने जेल में डाला

राजस्थान: पाली जिले के सोजत सिटी थाना इलाके में मलेशिया में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन युवकों ने एक युवक से लगभग दो लाख रुपये ऐंठ लिए। स्थायी की जगह टूरिस्ट वीजा देकर उसे विदेश भेज दिया। टर्म खत्म हुआ तो बैंकाक पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। भारत लौटकर पीड़ित युवक ने आरोपितों के खिलाफ कोर्ट के जरिए मामला दर्ज कराया। सोजत सिटी थाने के सब इंस्पेक्टर किशनाराम ने बताया कि सोजत सिटी के सरदारपुरा निवासी गोपाल (24) पुत्र कानाराम मेघवाल ने रिपोर्ट…

Read More

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत 10 नक्सली ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

बीजापुर: जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लेंड्रा के जंगल में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में महिला नक्सली समेत 10 नक्सली मारे गये हैं। मुठभेड़ में शामिल जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। मुठभेड़ के बाद इलाके में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मियों को 10 नक्सलियों के शव मिले हैं। मुठभेड़ स्थल से बीजीएल लॉन्चर, एलएमजी जैसे ऑटोमैटिक हथियार एवं बड़ी मात्रा…

Read More

बालाघाट जिले में मारे गए नक्सलियों के पास से मिले बीजीएल सेल, एके-47 और 12 बोर के राइफल

– मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली, सर्चिंग अभियान जारी भोपाल: प्रदेश के बालाघाट जिले में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों से सोमवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को पुलिस ने ढेर किया है। साथ ही उनके पास से बीजीएल सेल, एके-47 और 12 बोर की राइफल भी बरामद की गई। आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष ने यह खुलासा किया है। आईजी ने कहा कि 20 से 25 नक्सलियों से मुठभेड़ हुई थी। बालाघाट के जंगलों में सर्चिंग अभियान अब भी…

Read More

छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में 6 नक्सली ढेर

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में बीजापुर के नक्सल प्रभावित बासागुड़ा थाना क्षेत्र अंर्तगत पोलमपल्ली- चिपुरभट्टी में पुलिस और नक्सलियों के प्लाटून नंबर 10 के बीच बुधवार सुबह 8 बजे हुई मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए। मुठभेड़ के बाद दो महिला नक्सली और चार पुरुष नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी शिनाख्त कराई जा रही है। मारे गए नक्सलियों में उनका डिप्टी कमांडर भी शामिल है । उस पर लाखों रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने घटना स्थल से काफी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद तथा दैनिक उपयोग की…

Read More

सुकमा : एक लाख इनामी नक्सली सहित तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा: जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरुआत के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय एक लाख का इनामी नक्सली सहित तीन नक्सलियों ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। महिला नक्सली माड़वी मासे पति माड़वी देवा (भण्डारपदर आरपीसी सीएनएम सदस्य) निवासी पांताभेजी, पदाम देवा पिता स्व. पदाम जोगा (कोराजगुड़ा आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष, एक लाख इनामी) निवासी मैलासुर बड़ापारा थाना भेजी एवं सोड़ी हड़मा पिता स्व. हुन्गा (पांताभेजी आरपीसी सदस्य) निवासी पांताभेजी थाना भेजी ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में समर्पण किया है। इस…

Read More

होली का इतिहास, परम्परा, हुल्लड़ और सावधानियां

बिहार में कुर्ता फाड़ होली भी खेली जाती है, जो विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है। लोग बताते हैं कि इस दिन के लिए खास तैयारी की जाती है। बाजार में स्पेशल कुर्ते बिकते हैं, जिनकी काफी डिमांड रहती है। यहां होलिका दहन की राख एक-दूसरे को लगाई जाती है, जिसे काफी शुभ माना जाता है। होली वाले दिन पहले गुलाल से सूखी होली खेली जाती है। इसके बाद पुरुष कुर्ता फाड़ होली खेलते हैं। वहीं मथुरा में लठ्ठमार होली तो उत्तराखंड में बैठकी होली की धूम है। इतिहास बताता…

Read More

जाने रंगोत्सव पर्व का मनाने का कारण और होलिका दहन मुहूर्त

हिंदू धर्म में होली का पर्व बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना गया है। रंगों का यह पर्व प्रेम और एकता का प्रतीक है। इस दिन लोग आपसी मनमुटाव मिटाकर एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाते हैं। इस वर्ष होलिका दहन का मुहूर्त और इस पर्व की विशेषताएं पंडित कमल किशोर मिश्रा द्वारा बताई गई। उन्होंने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत…

Read More

भूटान में भारत की धूम, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का आज आखिरी दिन

थिम्पू: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो दिवसीय राजकीय यात्रा का आज (शनिवार) आखिरी दिन है। भूटान में चारों ओर भारत की धूम है। लोग भारत-भूटान के मध्य मजबूत हो रहे रिश्तों से बेहद खुश हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज थिम्पू में ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। थिम्पू में इस अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण भारत सरकार की सहायता से किया गया है। कल (शुक्रवार) यहां पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ से अलंकृत किया गया। यह सम्मान पाने…

Read More

मॉस्को में आतंकवादी हमला, 60 से अधिक लोगों की मौत, 80 घायल

मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को के क्रास्नोगोर्स्क शहर के क्रोकस सिटी हॉल (संगीत स्थल) में हुए आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, यह हमला शुक्रवार शाम हुआ। तास ने रशियन जांच एजेंसी के एक सूत्र के हवाले से कहा है कि असॉल्ट राइफलों से लैस अज्ञात बंदूकधारियों ने क्रोकस सिटी हॉल में धावा बोला और गोलीबारी की। इस दौरान किए गए विस्फोट से इमारत हिल गई और उसमें आग लग गई। प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि…

Read More

इसरो के ‘पुष्पक’ की लॉन्चिंग सफल, पृथ्वी पर वापस लाकर दोबारा किया जा सकता है इस विमान का प्रयोग

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार सुबह कर्नाटक के चित्रदुर्ग में ‘पुष्पक’ विमान को सफलतापूर्वक लैंड करवाया। इसरो ने एक्स हैंडल पोस्ट में यह जानकारी दी। ‘पुष्पक’ एसयूवी के साइज का पंखों वाला रॉकेट है। इसे ‘स्वदेशी स्पेश शटल’ भी कहा जा रहा है। ये रि-यूजेबल विमान है । इसे पृथ्वी पर वापस लाकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसरो ने एक्स पर कहा कि रि-यूजेबल लॉन्च व्हीकल (आरएलवी) टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आरएलवीएलईएक्स-02 लैंडिंग एक्सपेरिमेंट के जरिए मील का पत्थर साबित हुआ। यह टेस्ट चित्रदुर्ग…

Read More

अमेरिका में राम मंदिर रथयात्रा 25 मार्च से, शिकागो से आगाज, हनुमान जयंती पर होगा समापन

वाशिंगटन: विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) के नेतृत्व में शिकागो से 25 मार्च को राम मंदिर रथयात्रा शुरू होगी। यह यात्रा 60 दिन में 8,000 से भी अधिक मील की दूरी तय करते हुए 48 राज्यों के 851 मंदिरों तक जाएगी। वीएचपीए के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बने रथ में भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की मूर्तियां होंगी। उनके साथ अयोध्या के राम मंदिर से विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत का कलश ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि…

Read More

मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर कोलामरका जंगल में आज (मंगलवार) तड़के तेलंगाना से गढ़चिरौली में घुसे नक्सलियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। इनमें नक्सलवादी क्षेत्रीय समिति के सदस्य वर्गेश, मंगी इंद्रवेली क्षेत्र समिति के सचिव कुंमराम भीम, सिरपुर चेन्नूर क्षेत्र समिति के सदस्य राजू कुरसांग और कुट्टीमेट्टा व्यंकटेश शामिल हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलंगाना के कुछ माओवादी सोमवार दोपहर प्राणहिता नदी पार कर गढ़चिरौली में घुसे हैं। इसके बाद नक्सल विरोधी दस्ते के एडिशनल एसपी यतीश देशमुख के नेतृत्व में सी-60 और …

Read More

राम राज्य की कल्पना साकार करने के लिए बढ़ते संघ के कदम – एल.टी.जोशी

रा.स्व. संघ की प्रतिनिधि सभा में पारित हुआ राम मंदिर का प्रस्ताव प्रस्ताव में सभी के योगदान और बलिदान का स्मरण नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अ. भा. प्रतिनिधि सभा का आयोजन 15 से 17 मार्च तक नागपुर के रेशिम बाग में हुआ। इसमें प्रमुख रूप से अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर प्रस्ताव पारित हुआ है। इस प्रस्ताव के जरिए संघ ने श्रीराम मंदिर के लिए बलिदान देने वाले राम भक्तों और मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्मरण कर उन्हें धन्यवाद दिया है। रा. स्व. संघ…

Read More

नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद: जिले के थाना कटघर क्षेत्र के दस सराय चौकी क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी 12 जनवरी को घर से सामान लेने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि बीती 06 फरवरी को थाना क्षेत्र के सीतापुरी डबल फाटक निवासी छोटू, उसके भाई सोनू और उसके दोस्त सचिन के खिलाफ बहला फुसला कर अगवा करके अपने साथ ले गए हैं। सोमवार को थाना कटघर की महिला एसआई लीना कुशवाहा की टीम ने किशोरी को बरामद कर उसका…

Read More

समुद्री डाकुओं के खिलाफ भारतीय नौसेना को फिर बड़ी कामयाबी, 35 डकैतों को सरेंडर के लिए मजबूर कर चालक दल को बचाया

नई दिल्ली: समुद्री डाकुओं के खिलाफ भारतीय नौसेना को एकबार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। भारतीय युद्धक जहाज आईएनएस कोलकाता, अरब सागर में एक अपहृत जहाज में सवार सभी 35 समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया। भारतीय नौसेना का यह अभियान तकरीबन 40 घंटे चला। भारतीय नौसेना की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इससे ऑपरेशन से संबंधित जानकारी साझा की गई है। जिसमें बताया गया है कि आईएनएस कोलकाता ने भारतीय तट से करीब 2600 किमी दूर समुद्री लुटेरों के जहाज रुएन को घेरा था।…

Read More

लोकसभा चुनाव में डिजिटल हथियार बनेगा सी-विजिल एप, आचार संहिता का उल्लंघन पड़ेगा भारी

दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दौरान यदि आपके आसपास किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है या कोई प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहा है तो इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से आप सीधे कर सकते हैं। आयोग ने यह हक और अधिकार सी विजिल एप के जरिए आपको दिया है। इस डिजिटल हथियार के जरिए आप निष्पक्ष चुनाव में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने चुनाव को पारदर्शी बनाने की कड़ी में सी-विजिल एप को और प्रभावी बनाया है। लोकसभा चुनाव में सी-विजिल एप के इस्तेमाल के…

Read More

सस्ती दवाएं किसी भी समाज के लिए एक अनिवार्य आवश्यकताः मांडविया

जन औषधि केंद्रों के लिए ऋण सहायता कार्यक्रम का शुभारंभ, सिडबी और पीएमबीआई के बीच समझौता नई दिल्ली: केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मंगलवार को यहां जन औषधि केंद्रों के लिए एक ऋण सहायता कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सि़डबी) और फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत जन औषधि केंद्रों के छोटे उद्यमियों के लिए सिडबी बेहद किफायती ब्याज दर पर…

Read More

लालू परिवार के करीबी अमित कत्याल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को लालू प्रसाद यादव के परिवार के करीबी कारोबारी अमित कत्याल के दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत के ठिकानों पर छापेमारी की है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने लालू प्रसाद यादव परिवार के करीबी सहयोगी और कारोबारी अमित कत्याल के दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी टीम की ये छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चल रही है। उल्लेखनीय है कि ईडी अमित कत्याल पर पहले भी एक्शन ले चुकी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने जमीन के…

Read More

हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटा, मनोहर मंत्रिपरिषद ने दिया इस्तीफा

चण्डीगढ़ : हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को सियासत गरमा गई, जब पिछले साढ़े चार साल से चल रहा भाजपा और जननायक जनता पार्टी (जजपा) का गठबंधन टूट गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार की सुबह राजभवन पहुंच कर पूरे मंत्रिपरिषद का इस्तीफा राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को सौंप दिया। इसी बीच कंवरपाल गुर्जर ने राज्य में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बने रहने का दावा किया है। हरियाणा में देररात से चल रही राजनीतिक उठापटक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने सभी निर्दलीय विधायकों को मंगलवार सुबह अपने चंडीगढ़ आवास…

Read More

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बुजुर्ग से 1.12 करोड़ की ठगी, आरोपित गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने शेयर बाजार में निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके एक वरिष्ठ नागरिक से 1.12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोपित भरत दीपक चव्हाण (34) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके 33 बैंक खातों में जमा 82 लाख रुपये भी जब्त कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले की छानबीन में पता चला कि भरत दीपक चव्हाण ने कई बैंक खाते खोले थे, जिसमें से 1.12 करोड़ रुपये दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 के बीच मिले हैं। शिकायतकर्ता संदीप देशपांडे…

Read More

लोकसभा चुनाव में बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव : मायावती

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव में बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। मीडिया को भी नसीहत दी है कि ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोएं। मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि बसपा देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक…

Read More

Taj Hotel में स्टाफ की घिनौनी करतूत, बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया वीडियो

चंडीगढ़. सेक्टर-17 स्थित 5 स्टार होटल (ताज होटल)  में ठहरी जम्मू-कश्मीर की महिला का नहाते हुए वीडियो (Video) बनाने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी के खिलाफ केस कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर पुलिस उसे जांच के लिए सीएफएसएल भेज रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मोबाइल से वीडियो बनाया गया है या नहीं. आरोपी की पहचान होटलकर्मी (Hotel Staff) अंशुल के रूप में हुई है. रविवार को आरोपी कर्मचारी को जमानत मिल…

Read More

मिड-डे मील में छिपकली मिलने से 25 स्कूली छात्र बीमार

बौध: कंटामाल ब्लॉक के अंतर्गत एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक को एक दलित छात्र और माता-पिता के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर बौध जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को शिक्षक के खिलाफ ये कार्रवाई की है जानकारी के मुताबिक कांटामल इलाके के जोगिंदरपुर पंचायत के सदर हाई स्कूल की संस्कृत शिक्षिका अनुसुया देवी ने 14 फरवरी को स्कूल में सरस्वती पूजा के अवसर पर दावत के लिए पकाए गए खाद्य पदार्थों को फेंक दिया. क्योंकि एक दलित छात्र…

Read More

तो राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना तय: गुलाम अहमद मीर

खूंटी : झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि देश में कांग्रेस के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं सहित अन्य करोड़ों समर्थकों की यह चाहत और भावना है कि देश का अगला प्रधानमंत्री राहुल गांधी बनें, लेकिन इसके लिए हमें पर्याप्त संख्या में लोकसभा की सीटें जितनी होंगी। यह तभी संभव है जब राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने का सपना पाल रहे कार्यकर्ता चुनाव में अपना सर्वस्व सहयोग एवं योगदान दें। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने आपको पार्टी का प्रत्याशी मानकर चुनाव में पार्टी प्रत्याशी…

Read More

दिल्ली-एनसीआर के आसमान पर बादलों का डेरा

नई दिल्ली : भारत मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान सच होता दिखाई दे रहा है। आज सुबह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में मौसम बदला हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश क्षेत्र में बादलों का डेरा है। कई जगह बूंदाबांदी तो कुछ स्थानों पर तेज बौछार पड़ी है। राष्ट्रीय राजधानी के आसपास के शहरों नोएडा और गाजियाबाद में भी सुबह लगभग छह बजे अचानक मौसम खराब होने से काम पर निकलने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा। नोएडा-गाजियाबाद के सीमावर्ती राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बसों…

Read More