बड़कागांव प्रखंड में छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया. उगते सूर्य की उपासना के बाद छठ व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोडा. बड़कागांव के सूर्य मंदिर में सुबह और शाम मेले का आयोजन किया गया. मेले में छठव्रतियों की भीड़ उमड़ी.

बड़कागांव समेत प्रखंड के हर पंचायतों व गांवो में छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में पवित्र उत्साह देखने को मिला. विभिन्न छठ घाटो पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा. विधायक अंबा प्रसाद प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों में भ्रमण कर सूर्य का अर्घ्य दी एवं लोगों से मिलकर शुभकामनाएं व्यक्त की. भारत की प्रथम माइंस महिला इंजीनियर आकांक्षा कुमारी, शिक्षक विनोद रजक, रीतलाल रजक, डीएसपी चंद्र शेखर रजक, शिक्षक सुकेश कुमार, कांग्रेस जिला सचिव पंकज गुप्ता, विकास जायसवाल, शिक्षक राजू कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, मोहन राम, धर्मेंद्र सोनी, जितेंद्र सोनी समेत बड़कागांव प्रखंड के 23 पंचायतों में पांच हज़ार घरों में छठ पूजा की गई. कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के सौजन्य से चंदोल पंचायत के अध्यक्ष सुरेश कुमार चौधरी एवं पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी ने छठ वार्तियो के बीच फल का वितरण किया. जबकि बड़कागांव छठ पूजा समिति पीपल नदी के सदस्यों ने छठ घाटों में रंग बिरंगे लाइट एवं साउंड, निशुल्क फल एवं दूध एवं वॉशरूम का व्यवस्था किया गया था. सूर्य मंदिर में कुशवाहा समाज द्वारा लाइट साउंड का व्यवस्था किया गया था.

पीपल नदी छठ घाट में अध्यक्ष विजय प्रजापति सचिन राहुल कुमार कोषाध्यक्ष गंगाधर प्रजापति सुरेश राणा राजकिशोर राणा बालेश्वर राणा शंकर प्रजापति सुनील कुमार तुलसी राणा सुभाष राणा दीपक अमर राणा जितेंद्र धीरज विकास सोनू अभिषेक उपेंद्र विवेक पंकज आदि सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाई. छठ पूजा बड़कागांव, बादम, हरली, विश्रामपुर, महुगाई खुर्द, नापोखुर्द, बलिया, नया टांड, कांड़तरी, खैरातरी, मिर्जापुर सीकरी, चोरका, पंडरिया सहित विभिन्न पंचायतों में मनाया गया.

Related posts