झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो ) के प्रमुख और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन (80) की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गयी। रांची से दिल्ली शिबू सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ गये थे। वापसी में दिल्ली एयरपोर्ट पर ही उनकी तबीयत खराब हुई तो उन्हें दिल्ली में गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में शिबू सोरेन की तबीयत की पूरी जांच हुई, जिसमें किसी गंभीर समस्या के ना होने की बात कही गयी। अभी शिबू सोरेन की तबीयत सामान्य है। मुख्यमंत्री रांची के लिए रवाना हो गए। अस्पताल की तरफ से जारी हेल्थ रिपोर्ट में उनकी तबीयत अभी स्थिर है।

शिबू सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जी- 20 में शामिल होने नौ सितंबर को दिल्ली रवाना हुए थे। उनकी तबीयत के संबंध में झामुमो महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने फोन पर बताया कि शिबू सोरेन की हालत अभी स्थिर है अभी अस्पताल में ही है। डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी तबीयत अब पहले से बेहतर है। अगर किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं हुई, तो बुधवार तक शिबू सोरेन रांची लौटे जाएंगे।

Related posts