बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस

बीएम मेमोरियल स्कूल एवं मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल में खेल का आयोजन

संजय सागर 

बड़कागांव : प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में बाल दिवस मनाया गया. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू की तस्वीर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया.बड़कागांव प्रखंड के हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालय बी एम मेमोरियल स्कूल, प्रबंधक संदीप कुशवाह ,मॉडर्न पब्लिक हाई स्कूल प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम व सचिव कुलदीप कुमार, हरली सती एकेडमी स्कूल, नया टांड सती एकेडमी स्कूल में प्राचार्या संतोष राम, नेतृत्व में बच्चों के बीच बाल दिवस मनाया गया. बी एम मेमोरियल स्कूल में बच्चों के लिए खेल का आयोजन किया गया.

कबड्डी, क्रिकेट, बिस्किट दौड़ ,चम्मच दौड़, म्यूजिक चेयर, मेंढक दौड़, बलून फोड सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया. विद्यालय के निदेशक संदीप कुशवाहा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस 14 नवंबर को इसलिए मनाया जाता है कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू जो बच्चों से काफी प्यार करते थे इसलिए उनके जन्म दिन के शुभ अवसर पर बाल दिवस का आयोजन किया जाता है.

मौके रूप से उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा, उप प्राचार्य पूनम कुमारी, विद्यालय विद्यालय शिक्षक अध्यक्ष रंजीत कुमार, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, विनोद नायक,महेंद्र कुमार, अमीन अंसारी सुमित कुमार आशीष कुमार हसनैन राजा, उमेश कुमार, दिलेश्वर दास, मुकेश दास, एरिका टोप्पो, सरिता बा, जेम्मा तिग्गा,स्नेहा कुमारी, अफसाना खातून ,देवंती देवी, संदीप शर्मा, आनंद कुमार,मनीषा कुमारी,विकास कुमार, भारती कुमारी, सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं व सैकड़ो छात्र उपस्थित थे.

Related posts