सिदगोड़ा चिल्ड्रन पार्क में हुआ मेले का भूमि पूजन, विधायक सरयू राय समेत अन्य रहे उपस्थित

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की पहल पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल मेला 2023 का आयोजन विश्व बाल दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित चिल्ड्रन पार्क परिसर में किया जा रहा है। वहीं मेले का आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और बाल संरक्षण आयोग के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। जिसके तहत शुक्रवार मेले का भूमि पूजन हुआ। जिसके बाद बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय परिसदन में बाल मेला आयोजन को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों के साथ एक बैठक भी संपन्न हुई। जिसमें बाल मेले की तैयारी की जानकारी लेते हुए विभिन्न सरकारी विभागों को अपनी अपनी योजनाएं और इसके क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी लेने के लिए स्टाॅल लगवाने के लिए कहा गया। बैठक में सदस्य, झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग रांची, सिविल सर्जन, डीएसपी 1, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रबंधक शिक्षा विभाग टाटा स्टील और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व टाऊन हाॅल मैदान में मेला का स्टाॅल लगाने के लिए भूमि पूजन हुआ। इस दौरान साकची शीतला मंदिर के पंडित बिनोद पांडेय की देख-रेख में भूमि पूजन संपन्न हुआ। मेला समिति के संयोजक एसपी सिंह और राजेश कुमार ने पूजा किया। मौके पर मुख्य रूप से बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, संजय मिश्रा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष शिव पूजन सिंह, लाल बाबु सिंह, भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, मेले के संयोजक एसपी सिंह, सुधीर सिंह, राजेश कुमार, राज सिंह, जनसुविधा प्रतिनिधि हरे राम सिंह, भाजमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजु सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, मनोज सिंह उज्जैन, मुकुल मिश्रा, अजय सिन्हा, आकाश साह, धर्मेन्द्र प्रसाद, पी विजय कुमार, विजय नारायण सिंह, दुर्गा राव, विनोद यादव, कैलाश झा, शंभू सिंह, कविता परमार, प्रो त्रिपुरा झा, शिवपूजन सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, ऐम चंद्रशेखर राव, विकास गुप्ता, अनीता सिंह, रमेश सिंह, बंदना नमाता, काकुली मुखर्जी, मिष्टू सोना, विनोद यादव, शंकर कर्मकार, विनोद राय, तिलेश्वर प्रजापति, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शेषनाथ पाठक, अभय सिंह, नवीन कुमार, अमर झा, अनिकेत सावरकर, पुतुल सिंह, पिंकी विश्वास, अमन सिंह, भरत पांडे, संजीव कामथ, बबलू कुमार, कन्हैया दुबे, विकास कुमार, राकेश कुमार, रंजिता राय, रेखा महानंदी, सरस्वती खमारी, सिम्मी कच्छप, गीता कुंडू, डी मणि, एस टोप्पो, राजेंद्र सिंह, अनिल सिंह, गोल्डन पांडे, राजू सिन्हा, सुशील खड़का, विनय सिन्हा, रंजीत सिंह, अखिलेश यादव, गंगा प्रजापति, अनूप तिवारी, अशोक कुमार, नीरज साहू, त्रिलोचन सिंह और गणेश चंद्रा समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts