मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस

कुंडहित (जामताड़ा ): मंगलवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल के अलावे शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक भजहरि मंडल ने छात्रों को संबोधित करते हुए पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नेहरू जी के प्रसिद्ध कथनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू को बच्चों के साथ विशेष लगाव था। इसलिए बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहते थे।

पंडित जी का मानना था कि हमारी शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें बच्चे किताबी कीड़ा ना बने बल्कि उनका सर्वांगीण विकास हो वे भावनात्मक रूप से समृद्ध हो तथा सामाजिक व नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण हो। आज के बच्चे ही कल का बेहतर भारत बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने छात्रों को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की।

Related posts