स्वच्छ सर्वेक्षण में जमशेदपुर ने लगातार पांचवीं बार जीता पुरस्कार, देश में मिला 43 वां स्थान

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने झारखंड राज्य में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए स्वच्छता के प्रति अपने समर्पण की पुष्टि की है। बीते दिनों इसकी घोषणा नई दिल्ली स्थित एक कार्यक्रम में की गई। जिसमें भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत अन्य उपस्थित रहे। वहीं स्वच्छ भारत शहरी मिशन के तहत केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित एक व्यापक शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण ने जमशेदपुर शहर की उत्कृष्ट उपलब्धियों को दर्शाया है।जिसके अंतर्गत मुख्य योगदान घर-घर जाकर कचरे का प्रभावी संग्रह व प्रसंस्करण, आवासीय व वाणिज्यिक क्षेत्रों के साथ-साथ सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता और सौंदर्य शास्त्र बनाए रखना था। इसके अलावा जलस्रोतों की साफ-सफाई ने भी इस सफलता में योगदान दिया है। कचरा मुक्त शहर प्रतियोगिता के तहत जमशेदपुर को 3 स्टार सर्टिफिकेट से सम्मानित भी किया गया है। इसी तरह अपशिष्ट प्रसंस्करण व निपटान में शहर की महत्वपूर्ण प्रगति, विशेष रूप से कंपोस्ट संयंत्र, बायोगैस द्वारा तीन धाराओं के माध्यम से साइट पर कंपोस्टिंग को बढ़ावा देना, गीले कचरे को खाद और बायोगैस में परिवर्तित करना आदि मान्यता के मुख्य घटक थे। यह 2019 के बाद से जमशेदपुर की लगातार पांचवीं शीर्ष रैंकिंग है। जिसने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में भारत में 43 वां स्थान हासिल किया है। जिसमें जमशेदपुर ने 9500 में से कुल 7042.4 अंक भी हासिल भी किया है। इस साल जमशेदपुर अपनी श्रेणी में शीर्ष 1 प्रतिशत शहरों में शामिल हो गया है। जबकि पिछले साल यह शीर्ष 5 प्रतिशत शहरों में था। जबकि 2023 के सर्वेक्षण में 1 लाख से 10 लाख जनसंख्या की श्रेणी (जिसमें जमशेदपुर ने भाग लिया था) को 10 लाख से अधिक जनसंख्या श्रेणी में मिला दिया गया है। इस वर्ष 10 लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में (जिसमें जमशेदपुर 43 वें स्थान पर रहा) 4477 प्रतियोगी थे। पिछले वर्ष (2022) जमशेदपुर ने 382 भाग लेने वाले शहरों (1 लाख से 10 लाख जनसंख्या श्रेणी में) के मुकाबले 18 वीं रैंक हासिल की थी।

Related posts