जमशेदपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में मानगो नगर निगम को झारखंड राज्य में तीसरे स्थान के साथ साथ पूरे देश में 156 वां रैंक मिलने के उपलक्ष्य में मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त सुरेश यादव को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सहायक नगर आयुक्त अरविंद अग्रवाल, आकिब जावेद, समीर बोदरा और नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह को भी बधाई दी गई। इस उपलब्धि को पाने में मानगो की जनता एवं स्वच्छता के सिपाहीयों का विशेष योगदान रहा है। आप सब बधाई एवं प्रसंशा के पात्र हैं। इसी तरह आने वाले भविष्य में भी हम सब मानगो को स्वच्छ बनाये रखने में सहयोगी की भूमिका निभाते रहना है। इसके लिए मानगो वासी खुद को गौरवान्वित भी महसूस कर रहे हैं। मौके पर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ लक्ष्मण प्रसाद, डॉ ताहिर हुसैन, सुशील कुमार सिंह, रवि शंकर केपी समेत अन्य मौजूद थे।
मानगो नगर को राज्य में तीसरा और देश में 156 वां रैंक मिलने पर किया गया सम्मानित
