टंडवा: टंडवा प्रखंड में जनसमस्यो के शीघ्र समाधान के लिए मंडल अध्यक्ष गोविंद तिवारी के नेतृत्व में अंचल अधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। टंडवा के ज्वलंत समस्याओ को अवगत कराते हुए निदान की मांग की। बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रत्येक मंगलवार को पदाधिकारी के साथ बैठ कर जन समस्याओं के समाधान में प्रगति के बारे समीक्षा करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अक्षयवट पांडे, विजय चौबे, गणेश प्रसाद साहू , जगदीश महतो, अजय सिंह संजू देवी, प्रमोद सिंह, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता , महेश मुंडा, विजय साहू, राजमणि सिंह, अरुण पांडे, बिहारी साहू उपस्थित थे।
भाजपाईयो ने सीओ तथा बी डी ओ से मिलकर जनसमस्याओं को रखा
