संगठन के माध्यम से जमीनी स्तर पर हो रहे विकास कार्य : रविंद्र गुप्ता

किचटो में किया गया कांग्रेस कोर कमेटी का गठन, अध्यक्ष बनीं उर्मिला

टंडवा : शुक्रवार को पिपरवार क्षेत्र के किचटो पंचायत में कांग्रेस पार्टी का पंचायत कोर कमेटी का गठन किया गया। पंचायत भवन में पंचायत स्तरीय बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र गुप्ता व संचालन केरेडारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता ने किया। वहीं मुख्य अतिथि इंटक प्रदेश सचिव सह विधायक सुश्री अंबा प्रसाद के भाई अंकित राज थे। इस बैठक में पंचायत क्षेत्र के हल्दीकोचा, तरवा, हिंगवाही, बाराडीह, भुरकुंडवाटांड, खपराटोला, ढौढामांडर, पैसराटांड, हफुआ, चकवाटांड, मंडाटांड़, चमगढ़ा, चिरैयाटांड़, बड़कीटांड़, राजोतरी, बागबैसी सहित कई गांव के लोग मौजूद रहे।

 

इस दौरान किचटो पंचायत के अध्यक्ष उर्मिला देवी, उपाध्यक्ष कौलेश्वर महतो, सचिव मुखिया प्रतिनिधि अंगद महतो, कोषाध्यक्ष आशीष टाना भगत, मीडिया प्रभारी टिंकू कुमार महतो व गुरुदेव उरांव को बनाये गये।

 

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि इंटक सचिव अंकित राज ने कहा कि पार्टी में महिलाओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। शिक्षित एवं युवा महिला विधायक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर महिलाएं भी पार्टी के सदस्यता ग्रहण कर रही हैं। यही वजह है कि आज किचटो पंचायत की पंचायत अध्यक्ष भी एक महिला है। वही रविंद्र गुप्ता ने कहा कि संगठन के माध्यम से जमीनी स्तर पर विकास कार्य हो रहा है।

 

बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन एवं चापाकलों की सूची तथा रोड, नाली, गली निर्माण समेत इत्यादि मामलों पर चर्चा की गई। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने पंचायत की समस्याओं से भी अवगत कराया कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

मौके पर मुख्य रूप से संतोष यादव, तेजनाथ महतो, विश्राम डांग, प्रेमचंद मुंडा, रामचरण महतो, नारायण गंझू, कामेश्वर महतो, शीतल महतो, बालकू टाना भगत, फूलचंद उरांव, इलियास टाना भगत, राजेश उरांव, बीजू उरांव, टेकलाल महतो, विशेश्वर महतो, गणेश महतो, मोहन महतो, कुलदीप महतो, विजय महतो, उमेश महतो, योगेश्वर महतो, प्रियंका कुमारी, शिवनाथ महतो, कंचन देवी, सावित्री देवी, सोनी देवी, अनु देवी, देवंती देवी,कुंती देवी, सूरज मुंडा, कामेश्वर गंझू, महेश महतो, विजय टाना भगत, हकीम उराव सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।

Related posts