जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महामंत्री सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर का कांग्रेसियों ने बुधवार जोरदार स्वागत किया। इस दौरान स्वागत सह अभिनंदन समारोह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया था। जिसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष धमेंद्र सोनकर के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी रांची गए थे। इस दौरान धमेंद्र सोनकर ने प्रदेश प्रभारी से आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियां एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका से उन्हें अवगत भी कराया था। जिसपर प्रदेश प्रभारी ने धर्मेंद्र सोनकर को आस्वस्त किया था कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी की बातों को प्रमुखता भी दी जाएगी। वहीं उन्होंने अपने सम्बोधन में बड़ी सादगी से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए अपने अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर भी दिया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय खां, बब्लू झा, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, शशिभूषण प्रसाद, अजितेश उज्जैन, अमित दुबे, संजय घोष, समीम गद्दी, मनीष, विजय, करण सोनकर समेत अन्य मौजूद थे।
झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
