कतरास: बिहार जनता खान मजदूर संघ के ब्लॉक- 2 के अध्यक्ष सुरेश राय के अध्यक्षता में परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में 25 मांगों पर वार्ता हुई। वार्ता में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह उपस्थित हुए। परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में श्री सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनकर जोरदार अभिनंदन किया गया एवं श्री सिंह ने वार्ता में परियोजना पदाधिकारी के.के सिंह के समक्ष सकारात्मक वार्ताकार सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। मौके पर ब्लॉक 2 सचिव बसंत परमार, सोनू चौधरी, मुन्ना सिंह, टीपी पांडे, शंकर महतो, लखेंद्र महतो, महबूब खान, दीपक ओझा एवं सैकड़ो लोगों उपस्थित थे। दूसरी ओर मां बसंती चौक खानूडीह में बिहार जनता खान मज़दूर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह का जोरदार अभिनंदन किया गया
मजदूरों की समस्याओं को परियोजना पदाधिकारी नजर अंदाज न करें: रणविजय सिंह
