झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के स्टेट कॉर्डिनेटर बने शेख शफीक अंसारी, दी गई बधाई 

खलारी: खलारी धमधमिया निवासी शेख शफीक अंसारी को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का स्टेट कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। आल इंडिया कांग्रेस कमिटी सचिव के सी वेणुगोपाल के द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारीयों एवं स्टेट कॉर्डिनेटर के मनोनयन को लेकर पत्र जारी किया गया है। इधर शेख सफीक अंसारी को स्टेट कोर्डिनेटर बनाएं जाने पर लोगों ने उन्हे बधाई दी है । बधाई देने वालो में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस लेबर सेल महासचिव राजन सिंह राजा, राजेश सिंह मिंटु, तनवीर आलम, इंदिरा तुरी, जालिम सिंह, राजकिशोर सिंह, बाबू खान, रमेश चौहान, विनय राम, राजेन्द्र करमाली, अजमुल अंसारी, विकेश सिंह विक्की, मोनू रजक मजीद अंसारी, अशोक महतो, भोला यादव, नीलू विश्वकर्मा, अनिता देवी, मुन्ना अख्तर खान, अनिल गंझू, प्रकाश कुजुर, दानियल कुजुर, बलवीर सिंह सहित अन्य शामिल है।

Related posts