भाजपा के सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

जमशेदपुर : मानगो डिमना चौक पर आयोजित समारोह में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा में किए जा रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर भाजपा के सदस्य नारायण श्रीवास्तव एवं चंदन सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी युवाओं को फूलों का माला पहनकर पार्टी में उनका स्वागत भी किया। वहीं सदस्यता प्राप्त करने के बाद इन युवाओं का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री ने कहा है कि धीरे-धीरे अब युवाओं का रुझान कांग्रेस पार्टी की तरफ बढ़ती जा रही है और युवा कांग्रेस के साथ जुड़ते जा रहे हैं। इनके कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी और मजबूत होगी। मौके पर मानगो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह, उत्तम मंडल, नीतीश पोद्दार,अखिलेश सिंह, बलवंत सिंह, बलजीत सिंह, मोहन सिंह, चंदन सिंह, प्रकाश मुखर्जी, राकेश दास, चिंटू मंडल, टार्जन पॉल, सोनू उपाध्याय, गोपाल यादव मौजूद थे।

Related posts