ओबीसी कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान, बांटेंगे कांग्रेस की गारंटी कार्ड

संजय सागर

बड़कागांव : ओबीसी कांग्रेस ने बड़कागांव ओबीसी कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष चन्दर साव के अगुवाई में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल के जीत के लिए चलाया गया. जनसंपर्क अभियान, इस दौरान लोगों के बीच बांटे कांग्रेस गारंटी कार्ड. मौके पर विधायक का अंबा प्रसाद, ओबीसी जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता, जिला महासचिव सुनिल साहू, प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चोबे उपस्थित हुए.

विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा की इस बार देश में सिर्फ राहुल गांधी की गारंटी चलेगी. यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने और तानाशाह रोकने के लिए हैं. बड़कंगाव की जनता कांग्रेस के वोट दे जिससे सभी का हक और अधिकार बची रहें.

इसी बीच जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा की जनता अबकी बार परिवर्तन चाह रही है. खासकर ओबीसी वर्ग के मतदाताओं में भाजपा सरकार से काफ़ी नाराज है. हमें जनता तक कांग्रेस गारंटी कार्ड और राहुल गांधी के विचार को पहुंचना हैं. इसके साथ ही प्रखंड अध्यक्ष को पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से घर घर तक कांग्रेस की गारंटी पहूचाने की बात कही. मौके पर मुखिया विगल चौधरी, मुखिया संजय महतो, जगनंदन प्रसाद गुप्ता, सुरेश महतो, रमेश सिंह भोक्ता, दीपक करमाली, प्रेम लता, त्रिलोकी साव, पदानु साव, निरंजन साव, राजेश साव, संतोष साव, धनु यादव, सुखदेव महतो, अनिल राम आदि उपस्थित थे.

Related posts