जयप्रकाश भाई पटेल का बड़कागांव प्रखण्ड में जनसंपर्क

बड़कागांव के युवाओं को जेल और लाठियां नहीं, नौकरी मिलेगी : जय प्रकाश भाई पटेल

संजय सागर

बड़कागांव: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल ने गुरुवार को बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क किया.

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने जनसभा और डोर टू डोर कैंपेन कर ग्रामीणों से हाथ छाप पर बटन दबा कांग्रेस को वोट करने की अपील की. उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की नीतियों से जनता अब तंग आ चुकी है. नौजवान, किसान, जवान, महिला सभी लोग परेशान है. देश में बदलाव की लहर है और हज़ारीबाग़ का राजनीतिक माहौल इसका उदाहरण है.

उन्होंने बड़कागांव की सबसे बड़ी समस्या विस्थापन पर बात करते हुए कहा कि जैसे ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी, सर्वप्रथम विस्थापन की नीतियों में सुधार लाया जाएगा.अब बड़कागांव के युवाओं को जेल और लाठी नहीं बल्कि पक्की नौकरी और बेहतर जीवन मिलेगा।

 

जनसंपर्क के दौरान बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद भी श्री पटेल के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने जेपी पटेल के बड़कागांव पहुंचने पर समर्थकों के साथ उनका ज़ोरदार स्वागत किया और क्षेत्र के लोगों से उन्हें वोट देकर भारी मतों से जिताने की अपील की।

 

जनसंपर्क अभियान में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, झामुमो केंद्रीय सचिव सह मुख्य संयोजक हजारीबाग संजीव बेदिया, संजय सिंह, विशेश्वर चौबे, झमन, राजेश गुप्ता, पदम साव, संजय भुईयां, हेमंत भुइयां, सरोज मेहता, प्रभू भुईयां, नंदकिशोर भुईयां, इंदरदेव राम, मोती भुइयां, सोमर भुईयां, संजय सिंह, हाजी तबस्सुम, सुरेश महतो, दीपक करमाली, जमाल सगीर, पंकज गुप्ता, झमन महतो, चन्दर साव, संजय भुईंया, नंदकिशोर भुईंया, जगतनंदन प्रसाद गुप्ता, पदुम साव, शमशेर आलम ,राजेश गुप्ता, राजेश रजक, कुलेश्वर राम, रविन्द्र गुप्ता, प्रभु राम, दिपु साव, बाबुलाल साव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

Related posts